पत्नी को मोबाइल पर भेजे Porn Message , मामला पहुंचा पुलिस के पास, पति सलाखों के पीछे

पत्नी को मोबाइल पर भेजे Porn Message , मामला पहुंचा पुलिस के पास, पति सलाखों के पीछे

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पति पत्नी के बीच झगड़े होना सामान्य बात है लेकिन अश्लील मैसेज (Porn Message) भेजना और झगड़ा पुलिस की चौखट तक पहुँच जाये तो चर्चा शुरू हो जाती है ग्वालियर (Gwalior) में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक पति उससे झगडे के बाद मायके रह रही अपनी पत्नी को मोबाइल पर अश्लील मैसेज (Porn Message) भेजकर परेशान कर रहा था। पति की हरकतों से तंग पत्नी ने पुलिस में शिकायत की जिसके  बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

मामला थाना झांसी रोड के कोटे की सराय क्षेत्र का है। ग्वालियर के गुड़ी गुढ़ा का नाका निवासी महिला ने झाँसी रोड थाना पुलिस से की शिकायत में बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले कोटे की सराय क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी मुकेश बघेल से हुई थी। कुछ समय तक सब ठीक ठाक रहा लेकिन पति ने धीरे धीरे उसपर ध्यान देना बंद कर दिया वो हमेशा मोबाइल (Mobile) से चिपके रहते थे। जब उसने विरोध किया तो पति ने फटकार दिया कि तू केवल घर के काम पर ध्यान दे। वो चुपचाप घर के काम काम करती रही। इसी बीच पति, सास, ससुर, जेठ, और जिठानी ने दहेज़ के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी शिकायत भी उसने झाँसी रोड थाने में दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़ें – Gwalior News: पुलिस अधीक्षक से मिले जिला चिकित्सालय के डॉक्टर्स, मांगी सुरक्षा

झगड़ों और घर के कलेश के चलते वो कुछ समय पहले अपने मायके चली गई। मायके में रहने के  कुछ समय बाद पति मुकेश बघेल ने उसे अश्लील मैसेज (Porn Message) और वीडियो भेजने शुरू कर दिए। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने जान से मारने की धमकी दी। पति की हरकतों से तंग आकर पत्नी ने पुलिस में सुबूतों के साथ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति मुकेश बघेल को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें – Insist On Health: आखिर क्यों करना पड़ा शिवराज को स्वास्थ्य आग्रह!, क्या है इसके मायने!

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews