निजामुद्दीन मरकज से ग्वालियर पहुंचे लोग, शहर दो दिन के लिए टोटल लॉक डाउन

निजामुद्दीन मरकज से ग्वालियर पहुंचे लोग, शहर दो दिन के लिए टोटल लॉक डाउन

ग्वालियर। अतुल सक्सेना। निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर पूरे देश को चिंता में डालने वाले कुछ लोगों के शहर में पहुँचने के बाद प्रशासन ने उन्हें क्वारेंटाईन में भेज दिया है। वहीं ग्वालियर जिला प्रशासन ने शहर को दो दिन के लिए टोटल लॉक डाउन घोषित कर दिया है। इस दौरान केवल दूध और सब्जी की सप्लाई रहेगी बाकी सब कुछ बंद रहेगा। टोटल लॉक डाउन से पहले मंगलवार रात पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला।

प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन घोषित किया गया है। लेकिन इसी बीच ग्वालियर जिला प्रशासन ने एक और दो अप्रैल दो दिनों के लिए ग्वालियर को टोटल लॉक डाउन घोषित कर दिया है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों से इन दो दिनों में घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है। कलेक्टर ने कहा है कि इन दो दिनों में केवल दूध और सब्जी की सप्लाई ही रहेगी शेष बाजार बंद रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा है इन दो दिनों के टोटल लॉक डाउन के दौरान कोई भी सड़क पर घूमता मिला तो पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। पुलिस अधीक्षक ने ये भी कहा है कि बाजार बंद रहेंगे इसलिए लोग ऑन लाइन सेवाओं का लाभ लें और घर में रहकर लॉक डाउन का पालन करें।

उधर एक अन्य जानकारी के अनुसार निजामुद्दीन में मरकज में शामिल होकर कुछ लोग ग्वालियर पहुंचे हैं ये लोग कंपू क्षेत्र में अवाडपुरा में मंगलवार को देर शाम पहुंचे। इनकी संख्या स्पष्ट नहीं है कोई इनके 11 तो कोई 15 होने की बात का रहा है उधर जिला प्रशासन इस संबंध में कुछ नहीं कह रहा। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम ने इन सभी को अवाडपुरा से एक वाहन में लेकर क्वारेंटाईन के लिए जयारोग्य अस्पताल में भेज दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews