जब राम की भक्ति में डूबते नजर आए प्रद्युम्न सिंह तोमर, देखें वीडियो

TOMAR

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। प्रदेश की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनावों (By-elections) में रोज कुछ ना कुछ नया दिखाई और सुनाई दे रहा है। नेताओं की बदजुबानी से अलग मंगलवार को एक प्रत्याशी रामधुन करते दिखाई और सुनाई दिये, इतना ही नहीं नेता जी ने ढोलक बजाकर देवी गीत गा रही महिलाओं के साथ झींके पर संगत भी की।

अपने अलग अंदाज के चलते हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ऊर्जा मंत्री और BJP प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ( Pradyuman Singh Tomar) का जनसंपर्क के दौरान भी अलग रूप में दिखाई दिया। ग्वालियर जिले की ग्वालियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर मंगलवार को वार्ड 20 के जनसंपर्क पर थे। ढोल नगाड़ों के साथ वे आगे बढ़ रहे थे और क्षेत्र की जनता उनका तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत कर रही थी। रास्ते में बुजुर्ग महिला, पुरुष या छोटी बच्ची दिख जाती तो आदत के मुताबिक ऊर्जा मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह उनके पैरों में ढोक लगा लेते।

जन संपर्क के दौरान रानीपुरा मोहल्ले में देवी का पंडाल देखकर मंत्री जी अचानक रुक गए। उन्होंने देवी को प्रणाम किया और पंडाल में बैठ गए। पंडाल में बैठकर वे रामधुन गाने लगे। वहाँ पंडाल के पास मौजूद सभी लोग मंत्री जी के सुर में सुर मिलाकर राम धुन गाने लगे। मंत्री जी यहीं नहीं रुके वहाँ मौजूद महिलाएं ढोलक पर देवी गीत गा रही थी मंत्री जी उनका साथ देने भी पहुँच गए उन्होंने महिलाओं के साथ झींके पर संगत की और गीत गाये। जनसंपर्क के दौरान सामने आया मंत्री जी और भाजपा प्रत्याशी का नया रूप क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews