कूनो नेशनल पार्क में चीता सफारी करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ग्वालियर से श्योपुर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अलर्ट पर प्रशासन

राज्य शासन ने राष्ट्रपति की श्योपुर में 21 जून को अगवानी एवं 22 जून को विदाई के लिये नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला को मिनिस्टर- इन- वेटिंग बनाया है।
Kuno National Park Cheetah Safari President Droupadi Murmu

Kuno National Park Cheetah Safari President Droupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं, वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ साथ कूनो नेशनल पार्क श्योपुर में चीता सफारी का भी आनंद लेंगी, वे कूनो नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम भी करेंगी उनकी प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए ग्वालियर से लेकर श्योपुर तक प्रशासन ने सुरक्षा के अकड़े इंतजाम किये हैं, कूनो नेशनल पार्क के आसपास पुलिस के अलावा एसएएफ के जवानों की तैनाती भी रहेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  21 जून को जबलपुर में आयोजित अंतर राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी फिर यहाँ से वायु सेना के विशेष हेलिकोप्टर से कूनो नेशनल पार्क के पालपुर पहुंचेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी, अगले दिन 22 जून को राष्ट्रपति कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करेंगी।

कूनो नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम करेंगी राष्ट्रपति  

राष्ट्रपति मुर्मू चीता प्रोजेक्ट की जानकारी लेंगी, चीतों के बाड़ों के बारे में जानकारी लेंगी , चीतों की देखरेख की जानकारी  लेंगी, चीता मित्रों से मिलेंगी, चीता मॉनिटरिंग टीम के सदस्यों और कूनो के गाइडों से उनके अनुभव जानेंगी और चीता सफारी का आनंद लेंगी। कूनो का दौरा खत्म कर राष्ट्रपति ग्वालियर विमानतल पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगी, राज्य शासन ने राष्ट्रपति की श्योपुर में 21 जून को अगवानी एवं 22 जून को विदाई के लिये नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला को मिनिस्टर- इन- वेटिंग बनाया है।

ग्वालियर में हाई अलर्ट होटल, ढाबों वाहनों की चैकिंग  

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं, ग्वालियर से लेकर श्योपुर तक प्रशासन अलर्ट पर है, ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस महा निरीक्षक अरविंद सक्सेना, एसपी धरमवीर सिंह ने एयरपोर्ट पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली , ग्वालियर पुलिस  एयर पोर्ट से लेकर शहर में कड़ी चैकिंग कर रही है, एक एक होटल ढाबे चैक किये जा रहे हैं, वाहनों को रोककर चैकिंग की जा रही है, पुलिस के जवान शहर में पैनी नजर बनाये हुए है।

कूनो नेशनल पार्क के आसपास सुरक्षा का कड़ा पहरा 

उधर श्योपुर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं, एसपी सुधीर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरी व्यवस्थाएं कर ली गई है उनके रात्रि विश्राम को देखते हुए सुरक्षा पर खास ध्यान दिया गया है, कूनो नेशनल पार्क के गेटों के अलावा पार्क के चारों तरफ पुलिस कर्मियों के साथ साथ एसएएफ के जवान तैनात रहेंगे करीब 1500 अधिकारी और पुलिस जवान राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews