ग्वालियर। ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद 20 वर्षीय युवक जितेंद्र बाल्मीकि की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक जीतेंद्र स्मेक पीने का आदि था और चोरी करता था। चोरी के एक मामले में 23 मार्च को इंदरगंज पुलिस ने उसे पकड़ा था और न्यायालय के आदेश पर जेल पहुंचा था । इंदरगंज थाने में जितेन्द्र के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज है। जेल पहुँचने के अगले ही दिन जितेन्द्र की तबियत बिगड़ी जिसके बाद जेल प्रशासन ने 24 मार्च को जितेंद्र को जयारोग्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था जहां आज उसकी मौत हो गई है। मौत के क्या कारण रहे यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा । प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है अत्यधिक नशे के चलते ही जितेन्द्र की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें
1MP में अब ऑटो-मोड पर दिखेगी बसों की फिटनेस, मंत्री उदय प्रताप ने कहा- कंडम नीति पर भी हो रहा पुनर्विचार, सांदीपनी विद्यालयों पर कही बड़ी बात
2ग्वालियर पुलिस ने बंद होटल के कमरों में बने गोदाम से जब्त किये अवैध पटाखे, दो दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई
3दीया तले अंधेरा! ग्वालियर में बैठे आबकारी अधिकारी, डबरा में खुलेआम बिक रही कच्ची शराब
4ग्वालियर सांदीपनी विद्यालय हादसा, सहायक यंत्री व उपयंत्री निलंबित, परियोजना यंत्री को कारण बताओ नोटिस
