दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, कोरोना पीड़ित मरीज की पत्नी के साथ किया था घिनौना काम

दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, कोरोना पीड़ित मरीज की पत्नी के साथ किया था घिनौना काम

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने कोरोना पीड़ित मरीज (Corona Patient) की पत्नी के साथ दुष्कर्म (Rape) करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें एक आरोपी मुरैना का है और दूसरा भिंड का, जबकि इनका तीसरा साथी फरार है जो राजस्थान धौलपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक ये तीनों गिरोह बनाकर चोरी करते हैं और महिला को अकेली देखकर दुष्कर्म करते हैं।  फरार आरोपी के खिलाफ धौलपुर में इसी तरह के अपराध दर्ज हैं।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी (SP Amit Sanghi) के मुताबिक जिले के बिजौली थाने की ग्राम पंचायत पारसेन में 15 – 16 मई की रात एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी इससे पहले 13 – 14 मई को इसी थाना क्षेत्र में चोरी के आरोपी मुरैना के गोपालपुरा में छिपा है।  सूचना के बाद थाना प्रभारी बिजौली केपी सिंह यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और गोपालपुरा मुरैना में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी ने पूछताछ में बिजौली की चोरी स्वीकार की और इसके अलावा साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म करना भी स्वीकार किया। पुलिस के लिए ये घटना चुनौती थी क्योंकि जिस महिला के साथ घटना हुई थी उसका पति कोरोना पॉजिटिव था और अस्पताल में भर्ती था।

 ये भी पढ़ें – भिण्ड : कलेक्टर ने किया बाल विमर्श, बच्चों ने पूछा- कैसे बन सकते हैं आईएएस?

पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने एक अन्य साथी की लोकेशन चम्बल पुल के पास बताई।  पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।  दोनों आरोपियों की तलाशी लेनेपर इनके पास से 315 बोर के कट्टे मई कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों का तीसरा साथी फरार है।  पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपियों में से एक मुरैना का है और एक भिंड का जबकि तीसरा साथी धौपुर राजस्थान का है।  बदमशों की निशानदेही पर चोरी में गया नया फ्रिज, मोबाइल फोन आदि बरामद कर लिए गए है।

ये भी पढ़ें – मुरैना : वेतन न मिलने से परेशान सफाई कर्मचारी, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

एसपी अमित सांघी ने बताय ाकी पूछताछ में पता चला है कि मुरैना के आरोपी और धौलपुर के आरोपी की मुलाकात धौलपुर जेल में हुई थी और इनकी रिश्तेदारी भिंड में है तो तीनों ने गिरोह बना लिया। ग्वालियर में भी इनकी रिश्तेदारी  थी ये लोग घटना करने के बाद वहीँ छिप जाया करते थे।  एसपी ने बताया कि फरार धौलपुर के आरोपी के खिलाफ वहां के थानों में भी चोरी और दुष्कर्म जैसे अपराध दर्ज हैं।  जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिए जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews