RPF ने बंद किये 17 ऑटो, रिश्वत मांगने के आरोप,चालकों ने माकपा के साथ घेरा थाना

RPF ने बंद किये 17 ऑटो, रिश्वत मांगने के आरोप,चालकों ने माकपा के साथ घेरा थाना

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर रेलवे स्टेशन (Gwalior Railway Station) के प्लेटफॉर्म नंबर चार के पास से पिछले दिनों RPF द्वारा पकड़े गए 17 ऑटो को छोड़ने और रेलवे पुलिस द्वारा अभद्रता करने, पैसे की मांग करने के खिलाफ ऑटो यूनियन ने माकपा (CPIM)के साथ मिलकर आज RPF थाने पर प्रदर्शन किया और घेराव किया। सूचना के बाद पहुंचे पड़ाव थाना टीआई को एसपी के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

माकपा(CPIM) के वरिष्ठ नेता रामविलास गोस्वामी ने बताया कि पिछले दिनों रेलवे पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर चार के बाहर से 17 ऑटो को परमिट नहीं होने की बात कहकर पकड़ा था जब ऑटो वालों ने विरोध किया तो RPF के लोगों ने ऑटो से 200-200 रुपये की मांग की। नहीं देने पर ऑटो चालकों से अभद्रता की। नाराज ऑटो चालक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बंगले पर चले गए । लेकिन मंत्री के बंगले पर जान RPF को इतना अख़रा कि उन लोगों ने ऑटो चालकों से अभद्रता की, उनसे कहा नेतागिरी करोगे और इतना कहकर RPF ने रेलवे की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर ऑटो जब्त कर लिए।

रामविलास गोस्वामी ने कहा कि हमने एसपी अमित सांघी के नाम ज्ञापन पड़ाव थाना टी आई विवेक अष्ठाना को सौंपा है क्यों कि ये शहर का मामला हैं यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो शहर में धरना, प्रदर्शन, चक्का जाम किया जायेगा। उधर पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों तक इनकी बात पहुंचाई जायेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews