ग्वालियर में बेखौफ बदमाश, SBI के गेट पर 5 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार, पुलिस कर रही तलाश

एडिशनल एसपी ने बताया, चौराहे पर तैनात हमारे दो पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे भाग गए, हम सीसीटीवी फुटेज चैक कर रहे हैं, नाकाबंदी करवा रहे हैं जल्दी ही बदमाश पकड़े जायेंगे।
Gwalior SBI Loot

Rs 5 lakh Loot at SBI gate in Gwalior : ग्वालियर में बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है, पल्सर पर आये दो बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक की सिटी सेंटर शाखा के गेट पर खड़े व्यक्ति से 5 लाख रुपयों से भरा बैग छीना और फरार हो गए, पुलिस सीसीटीवी फुटेज चैक कर लुटेरों की तलाश कर रही है। आपको बता दें जिस समय ये घटना हुई कुछ दूरी पर ही जीवाजी विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार मीटिंग ले रहे थे जिसके चलते क्षेत में पुलिस भी तैनात थी फिर भी बदमाश भाग गए।

जानकारी के मुताबिक पीएचई में ठेकेदारी करने वाले विजय आनंद ने अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की सिटी सेंटर शाखा से 5 लाख रुपये निकाले थे, बैंक में लंच टाइम हो गया तो वे अपने घर जाने के बैंक के गेट पर आये, वे खड़े ही हुए थे तभी पल्सर पर आये दो बदमाशों ने उनका रुपयों से भरा बैग छीना और फरार हो गए।

लूटकर तेज रफ़्तार बाइक पर भाग गए बदमाश  

बदमाशों की हरकत देख विनय आनंद ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया लेकिन वे बाइक की तेज रफ़्तार में भागकर राजमाता चौराहे की तरफ भाग गए, यहाँ खास बात ये है कि सिटी सेंटर क्षेत्र भीड़ वाला क्षेत्र है यहाँ सड़क पर दिनभर आवाजाही रहती है।

क्षेत्र में मौजूद थे उच्च शिक्षा मंत्री, पुलिस भी थी तैनात 

जहाँ ये घटना हुई उससे कुछ दूरी पर ही जीवाजी विश्वविद्यालय है जहाँ उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार बैठक ले रहे थे, इसी दौरान एनएनयूआई ने भी हंगामा किया था तो क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था लेकिन बदमाश इन सबको चुनौती देकर भाग निकले, विजय आनंद के मुताबिक बदमाश हेलमेट पहने हुए थे।

पुलिस चैक कर रही सीसीटीवी फुटेज 

उधर घटना होते ही बैंक स्टाफ बाहर निकल आया तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, विश्वविद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, एडिशनल एसपी श्रीकृष्ण लालचंदानी भी घटना स्थल पर पहुंचे, उन्होंने कहा कि शुरूआती बातचीत में मालूम चला है कि बदमाश हेलमेट पहने हुए थे, भागते हुए उन्हें चौराहे पर तैनात हमारे दो पुलिसकर्मियों ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे भाग गए, हम सीसीटीवी फुटेज चैक कर रहे हैं, नाकाबंदी करवा रहे हैं जल्दी ही बदमाश पकड़े जायेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1033047557″]

[dgv_vimeo_video id=”1033047830″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews