Gwalior में नाराज कार्यकर्ताओं का हंगामा, BJP के वरिष्ठ नेता का पुतला जलाया

Gwalior में नाराज कार्यकर्ताओं का हंगामा, BJP के वरिष्ठ नेता का पुतला जलाया

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  भारतीय जनता पार्टी ने लम्बी जद्दोजेहद और बैठकों के दौर एवं मंथन के बाद कल शुक्रवार को पार्षद पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की।  सूची जारी होने के बाद ही सोशल मीडिया पर विरोध के सुर फूटने लगे।  और आज नामांकन भरने के अंतिम दिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बड़े नेता का पुतला भी फूंक दिया।

ग्वालियर नगर निगम के वार्ड 56 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता, पूर्व विधायक एवं मप्र बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल का पुतला जलाया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुन्नालाल गोयल ने क्षेत्र के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता अनूप शिवहरे का टिकट कटवाकर अपने समर्थक बनती बघेल को टिकट दिलवा दिया जो गलत है।

ये भी पढ़ें – Dabra News : प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त कराई बेशकीमती शासकीय भूमि

आक्रोशितBJP कार्यकर्ता नाका चन्द्रबदनी क्षेत्र में इकठ्ठा हुए और नेता मुन्नालाल गोयल का पुतला जलाया।  आपको बता दें कि अनूप शिवहरे एडवोकेट हैं , बार एसोसिएशन ने भी भाजपा से अनूप शिवहरे को टिकट देने की मांग की थी लेकिन पार्टी ने मांग को अनसुना कर दिया।

ये भी पढ़ें – अतिथि विद्वानों के लिए सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इस तरह मिलेगा लाभ

आपको बता दें कि भाजपा को ग्वालियर की सूची फ़ाइनल करने में बहुत माथापच्ची करनी पड़ी क्योंकि यहाँ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया , सांसद विवेक शेजवलकर और पार्टी के पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करना था, जो एक टेढ़ा काम था। बावजूद इसके कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, बहरहाल ये आक्रोश अभी सड़क पर है देखना होगा इसका चुनाव परिणामों पर कितना असर पड़ता है।

[dgv_vimeo_video id=”721739901″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews