साले ने काटा जीजा का कान, बहन से समझौता कराने बुलाया, पत्नी और ससुर पर सजिश का आरोप

राहुल ने आरोप लगाया कि मेरे साथ जो घटना हुई है वो मेरी पत्नी ज्योति और ससुर राम दास सिंह परमार के कहने पर हुई है उन्होंने ही एक साजिश के तहत मुझे सुबह बुलाया और घटना करवा दी।
Allegations of harassment against wife

Allegations of harassment against wife

ग्वालियर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे एक बार फिर रिश्ते शर्मसार हुए हैं, यहाँ एक साले ने अपने सगे जीजा का कान काट लिया, उसने कान को इतनी बुरी तरह से चबाया कि मांस अलग हो गया, लहुलुहान हालत में पहुंचे पति ने खुद को पत्नी प्रताड़ित बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित युवक राहुल सिंह राजावत ने बताया कि उसकी पत्नी ज्योति उसे प्रताड़ित करती है, उनकी शादी 2020 में हुई थी दो साल पहले वो मेरे साथ मारपीट कर अपने मायके चली गई थी जिसकी मैंने शिकायत पुलिस थाने में की है मामला न्यायालय में चल रहा है और तभी से वो मायके में रह रही है, इस बीच उसने किया बार सुलह की कोशिश की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

राहुल ने मीडिया को बताया कि उसकी पत्नी की कुछ ऐसी बातें हैं जो अनुचित है जिसकी शिकायतें उसने अपने ससुराल में की लेकिन उन लोगों ने अपनी लड़की को समझाइश देने की जगह हमेशा मुझे ही भला बुरा कहा, एक बार मैंने अपनी पत्नी ज्योति को रात को करीब डेढ़ बजे स्टेशन पर किसी लड़के के साथ देखा ये भी मैंने अपने ससुर और सालों को बताई तो उन्होंने इसपर ध्यान नहीं दिया उलटे मुझ पर ही नाराज हो गए।

सुलह कराने के बहाने बुलाया और काट लिया कान 

उसने कहा, मैंने खुद अपनी पत्नी से इस बारे में बात करने की कोशिश की लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया, 19 मई को मेरे सालों रिम्पल सिंह परमार और विक्की सिंह परमार ने बहन से समझौता कराने के बहाने मुझे मेरी ससुराल के पास बिरलानगर बुलाया, सुबह 5 बजे जब मैं पहुंचा तो पहले दोनों साले करने लगे फिर उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी और रिम्पल ने मेरे बाएं कान को काट लिया और तब तकचबाता रहा जब तक वो अलग नहीं हो गे अफिर वो भाग गए।

पुलिस ने मेडिकल कराया, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

राहुल ने आरोप लगाया कि मेरे साथ जो घटना हुई है वो मेरी पत्नी ज्योति और ससुर राम दास सिंह परमार के कहने पर हुई है उन्होंने ही एक साजिश के तहत मुझे सुबह बुलाया और घटना करवा दी। उधर एडिशनल एसपी ने कहा पुलिस ने राहुल का मेडिकल कराया है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews