ग्राम पंचायत को मिली थी रेत उत्खनन की अनुमति, अब माफिया कर रहे अवैध खनन

ग्राम पंचायत को मिली थी रेत उत्खनन की अनुमति, अब माफिया कर रहे अवैध खनन

भोपाल/डबरा। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार एंटी माफिया अभियान चला रही है। जिसके तहत हर क्षेत्र के माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन फिर भी रेत माफिया प्रशासन की कार्रवाई से बचे हुए हैं। डबरा के अजयगढ़ ग्राम पंचायत में ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां ग्राम पंचायत को रेत उत्खनन की अनुमति मिली थी लेकिन रेत का अवैध खनन माफिया कर रहे हैं। इस संबंध में ग्राम सचिव ने ग्वालियर कलेक्टर से शिकायक की है।

पत्र के मुताबिक, ग्राम गजापुर की रेत खदान की पहली बार संचालन की अनुमति खनिज विभाग ने ग्राम पंचायत अजयगढ़ को दी थी। लेकिन ग्राम सभा को रेत खदान संचालन के किसी प्कार से कोई दस्तावेज़ व जिस पोर्टल से रॉयल्टी काटी जाती है उसके आईडी पासवर्ड प्रदान नहीं किए गए। वर्तमान में रेत खदान का संचालन अवैध तरह से माफियाओं द्वारा किया जा रहा है। अवैध तरह से माफियाओं ने रॉयल्टी काटना वाली आईडी और पासवर्ड हासिल कर रेत खनन किया जा रहा है। जिसकी जांच किए जाना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews