संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ, होगी पूरी तरह डिजिटल

संजीवनी क्लीनिक का शुभारंभ, होगी पूरी तरह डिजिटल

ग्वालियर।अतुल सक्सेना। अस्पतालों का लोड कम करने और लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए खोली जा रहीं संजीवनी क्लिनिक श्रृंखला की दूसरी क्लिनिक का शुभारंभ ग्वालियर के अवाडपुरा में हुआ। खास बात ये है कि ये संजीवनी क्लिनिक पूरी तरह डिजिटल होगी। यानि पर्चे से लेकर दवाइयाँ सब डिजिटल रहेगा।

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के वार्ड 55 के अंतर्गत आने वाले अवाडपुरा में क्षेत्रीय विधायक प्रवीण पाठक ने शनिवार को संजीवनी क्लिनिक का शुभारंभ किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पाठक ने कहा कि मैंने कई देखा कि मेरे क्षेत्र की माता -बहनों और बच्चों को इलाज के लिये जेएएच अस्पताल में इलाज के लिये घंटों लाइन में लगना पड़ता है इसलिए मैंने इस समस्या के समाधान के लिये यह संजीवनी क्लीनिक खुलवाई है । उन्होंने इस मौके पर बताया कि जल्दी ही अवाडपुरा में ही डिस्पेंसरी खुलने वाली है जिससे पूरी तरह से स्वास्थ्य की समस्या हल हो जायेगी, उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि मेरे क्षेत्र की जनता को किसी तरह की समस्या न हो।

इस अवसर पर मौजूद क्षेत्रीय स्वास्थ्य संचालक डॉ.ए.के. दीक्षित ने संजीवनी क्लिनिक की विशेषताएँ गिनाते हुएकहा कि इस क्लिनिक में सब कुछ ऑनलाइन है यहां मरीज का पर्चा ऑनलाइन बनेगा इसपर मरीज का फोटो, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर आदि कि जानकारी लिखकर डॉक्टर के पास भेजी जायेगी और डॉक्टर उसपर ही दवाएं लिखकर मेडिकल स्टोर पर भेजेगा। जहाँ से उसे दवाएं मिलेगी। और जब मरीज दोबारा दिखाने आयेगा तो मरीज के नाम और फोटो के आधार पर उसका पर्चा डॉक्टर के पास ऑनलाइन पहुंचा दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि संजीवनी क्लिनिक का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक का होगा और सम्पूर्ण इलाज निःशुल्क होगा, उन्होंने कहा कि जिले में 6 संजीवनी क्लीनिक खोली जाना है जिसमें आदर्श मील रोड व अवाडपुरा में यह खुल चुकीं हैं चार जगह कांचमील, पीएचई कॉलोनी, तृप्ति नगर, चन्द्रवदनी नाका पर खोली जाना प्रस्तावित है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews