School News : राहत भरी खबर, बदला स्कूलों का समय, ग्वालियर में अब 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल, कलेक्टर का आदेश जारी

कड़ाकेदार ठंड को देखते हुए ग्वालियर जिले में सभी बोर्ड द्वारा संचालित 8वीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे से और आंगनबाड़ियाँ सुबह 10 बजे से ओपन होंगी, कलेक्टर रुचिका चौहान क निर्देश पर DEO ने इस आशय के आदेश आज गुरुवार को जारी किये।
school timing

School News : मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं ने डेरा जमा लिया है, कई जिलों में सुबह और रात का तापमान नीचे गिरता जा रहा है, कड़ाकेदार ठंड और कोहरे से सबसे ज्यादा स्कूली बच्चे प्रभावित हो रहे हैं इसलिए अब शिक्षा विभाग ने इसकी चिंता की है और कलेक्टर्स को पत्र लिखकर उनके यहाँ के तापमान के अनुसार स्कूल टाइमिंग निर्धारित करें

विभाग के आदेश के बाद ग्वालियर जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने  आदेश जारी किया है कि 16 दिसंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे, जिले में आंगनबाड़ियों के समय में भी बदलाव किया गया है।

आदेश का पालन MP Board, CBSE, ICSE बोर्ड स्कूलों को करना होगा   

कलेक्टर के इस आदेश का पालन सभी शासकीय स्कूलों के अलावा, निजी स्कूलों पर भी लागू रहेगा, यानि एमपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड द्वारा संचालित स्कूलों को भी कलेक्टर के आदेश का पालन करना होगा, आदेश में कहा गया है कि इस दौरान यदि कोई परीक्षाएं निर्धारित हैं तो वे उसी नियत समय पर  होंगी।

आंगनबाड़ी अब 10 बजे से खुलेंगी 

इसी तरह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला-बाल विकास धीरेन्द्र सिंह जादौन द्वारा जारी किए गए आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले में अब बच्चों के लिये आंगनबाड़ियों का संचालन प्रात: 10 बजे से डेढ़ बजे तक रहेगा। अभी तक प्रात: 9 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक आंगनबाड़ी संचालित हो रही थीं। आंगनबाड़ियों के संचालन के संबंध में जारी किया गया नया आदेश 13 दिसम्बर से आगामी 31 जनवरी तक प्रभावशील रहेगा।

भोपाल और नीमच में आज से 9 बजे ओपन होने लगे स्कूल 

उल्लेखनीय है कि सर्दी को देखते हुए भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर DEO द्वारा कल बुधवार को जारी आदेश के बाद आज गुरुवार से स्कूल नए समय पर 9 बजे से लगने शुरू हो गए। इसी तरह नीमच जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद आज गुरुवार से जिले के स्कूल 9 बजे के बाद ओपन हुए, ये निर्देश एमपी बोर्ड के स्कूलों के अलावा सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों पर प्रभावी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews