ग्वालियर-चंबल संभाग में 31 जनवरी तक 11 बजे से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

MP School

MP News : मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, मौसम विभाग कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है, लोगों की सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है ऐसे में शिक्षा विभाग भी स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है,  स्कुल शिक्षा विभाग ने इसी को देखते हुये स्कूलों के खुलने का समय में परिवर्तन किया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह के हस्ताक्षर से प्रदेश के सभी कलेक्टर और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के नाम एक आदेश जारी किया है, आदेश में मध्य प्रदेश में प्रतिकूल मौसम और शीतलहर को देखते हुए 31 जनवरी 2024 तक के लिए निर्देश दिए गए हैं।

ग्वालियर चंबल संभाग में स्कूल 11 बजे से ही लगेंगे 

शिक्षा विभाग ने कहा कि ग्वालियर चंबल संभाग में 31 जनवरी तक सभी शासकीय और अशासकीय स्कूल 11 बजे से ही लगेंगे , इससे पहले कोई स्कूल ओपन नहीं होगा, शेष जिलों में वहां के कलेक्टर मौसम की प्रतिकूलता एवं शीतलहर को देखते हुए स्कूल के समय में परिवर्तन के बारे में फैसला ले सकेंगे।

परीक्षाएं अपने समय पर ही आयोजित की जाएँगी 

विभाग ने अपने आदेश में ये भी कहा कि कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही होगा, आदेश में कहा गया है ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews