बंगाली समाज की दुर्गा पूजा में शामिल हुए सिंधिया, देश प्रदेश के लोगों के लिए की ये कामना

बंगाली समाज की दुर्गा पूजा में शामिल हुए सिंधिया, देश प्रदेश के लोगों के लिए की ये कामना

ग्वालियर,, अतुल सक्सेना। तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को ग्वालियर आये केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) रात को बंगाली समाज की दुर्गा पूजा (Durga Puja Of Bengali Society) में शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा से देश और प्रदेश से कोरोना के सफाये की कामना की

हर साल की तरह इस साल भी ज्योतिरादित्य सिंधिया बंगाली समाज की दुर्गा पूजा में शामिल होने आये।  सिंधिया के साथ उनके पुत्र महा आर्यमन सिंधिया भी थे।  मानस भवन में आयोजित दुर्गा उत्सव में पहुंचकर सिंधिया ने मन दुर्गा की पूजा अर्चना की और लोगों को नवमी और दशहरे की शुभकामनायें दी।

ये भी पढ़ें – सिंधिया ने देखा “ग्वालियर टूरिज्म प्लान प्रजेंटेशन”, देशी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने पर फोकस

उन्होंने कहा कि मैंने दुर्गा मां से प्रार्थना की है कि देश से कोरोना का सफाया हो जाये और देश और प्रदेश वापस प्रगति के पथ पर चल पड़े।

[dgv_vimeo_video id=”632230012″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews