पार्टी छोड़ने की अटकलों पर सिंधिया ने लगाया विराम, कही यह बात

पार्टी छोड़ने की अटकलों पर सिंधिया ने लगाया विराम, कही यह बात

 भोपाल/ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा ट्विटर पर स्टेटस बदलने के बाद लगाई जा रही पार्टी छोड़ने की अटकलों को खुद सिंधिया ने खारिज कर दिया। ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने कहा मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं और कांग्रेस में ही रहूंगा। बता दें कि सिंधिया ने पिछले दिनों अपने ट्विटर पर कांग्रेस हटाकर जनसेवक और क्रिकेट प्रेमी लिखा था। इसके बाद से बवाल मचा हुआ है। 

दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार सुबह ग्वालियर पहुंचे। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने पार्टी छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया। सिंधिया ने कहा मैने एक महिने पहले ट्विटर पर बदलाव किया था। उन्होंने कहा मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता और सच्चा सिपाही हूँ और जमीनी स्तर पर काम कर रहा हूँ। 

सिंधिया ने कहा मैं जनसेवक हूँ और क्रिकेट प्रेमी हूँ इसलिए ट्विटर पर लिखा। उन्होंने कहा इस मामले में बेवजह बवाल हो रहा है, कांग्रेस का सिपाही हूँ और कांग्रेस में ही रहूँगा, इन अटकलों पर विराम लगना चाहिए| इससे पहले सिंधिया समर्थक विधायक ने कहा था कि सिंधिया जिस दिन चाहें अपनी पार्टी बना सकते हैं, हालाँकि उन्होंने कहा था कि महाराज ऐसा नहीं करेंगे| विधायक के बयान के बाद इस बात की अटकलें लगाई जाने लगी थी कि क्या सिंधिया पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी बनाएंगे| वहीं इससे पहले उनकी बीजेपी में जाने की चर्चा और अमित शाह से मुलाकात की अटकलें लगाई गई थी, जिन्हे सिंधिया ने खुद ख़ारिज करते हुए कहा है कि वे कांग्रेस के सिपाही हैं| 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews