‘कुत्ते की तलाश है,’ पुलिस खोजबीन में जुटी, पता बताने वाले को मिलेगा इनाम

bhopal crime news, Dog

सांकेतिक तस्वीर

Search for missing dog in Gwalior : कहावत है ‘सैंया भए कोतवाल, अब डर काहे का।’ लेकिन ये बात सिर्फ सजनी के लिए ही नहीं है, बल्कि दोस्त या रिश्तेदार या फिर मालिक भी अगर कोतवाल थानेदार अफसर हो तो स्पेशल ट्रीटमेंट मिलना तय है। कुल मिलाकर ओहदा अगर ऐसा है कि सब लोग अहा-अहो करें तो मानकर चलिए कि उस घर का कुत्ता भी किसी बाराती से कम नहीं होगा। ऐसा ही कुछ हुआ है ग्वालियर में।

दरअसल, ग्वालियर पुलिस एक कुत्ते को बड़ी शिद्दत से तलाश रही है। कहानी कुछ यूं है..एक गाड़ी में कुछ अर्दली और दो कुत्ते भोपाल से दिल्ली जा रहे थे। इन कुत्तों को मालिक के बंगले तक पहुंचाना था..मालिक जोकि एक आईएएस अधिकारी हैं। लेकिन बीच राह में ही कुत्तों का मूड कुछ तफरीह का हुआ और उन्होने गाड़ी से छलांग लग दी। दरअसल कार में सवार लोगों ने खाना खाने के लिए ग्वालियर के डबरा बिलौआ इलाके में एक ढाबे पर रूके और खाना खाने बैठ गए। इसी बीच अचानक दोनों कुत्ते चेन छुड़ाकर कार से भाग निकले।

कुत्तों को भागता देख स्टाफ के लोगों ने खाना थोड़ा और उनके पीछे दौड़ लगा दी। करीब एक किलोमीटर आगे जाकर एक कुत्ता तो उनके हाथ लग भी गया, लेकिन दूसरा अभी भी लापता है। इसे लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और अब पुलिस जोर शोर से उस कुत्ते की तलाश कर रही है। इस मामले में डबरा SDOP ने बताया कि कुत्तो को ढूंढा जा रहा है और बाकायदा पोस्टर छापकर लोगों से अपील भी की जा रही है। साथ ही उसे ढूंढने वाले को इनाम देने की घोषणा भी की गई है। इस तरह फिलहाल ग्वालियर में ये कुत्ता मोस्ट-वांटेड की लिस्ट में शामिल हो गया है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”814624175″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews