गंदगी देख भड़के कमिश्नर, दो अधिकारियों को नोटिस, पांच को नई जिम्मेदारी

गंदगी देख भड़के कमिश्नर, दो अधिकारियों को नोटिस, पांच को नई जिम्मेदारी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल (Gwalior Municipal Corporation Commissioner Kishor Kanyal) आज सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने वार्ड 58 एवं 59 के वार्ड हेल्थ ऑफिसर (WHO) को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस थमा दिए।

स्वच्छता अभियान (Swachhata Abhiyan) में ग्वालियर को टॉप पर लाने के लिए नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल अपनी टीम के साथ लगातार प्रयास कर रहे हैं। सफाई व्यवस्था का निरीक्षण उनके रूटीन में शामिल है, कमिश्नर आज शनिवार को भी रूटीन निरीक्षण पर थे। इसी दौरान  उन्हें वार्ड क्रमांक 58 और वार्ड क्रमांक 59 में जगह जगह गंदगी दिखाई दी।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जॉइनिंग और रिवाइवल पॉलिसी में विस्तार, आदेश जारी

गंदगी को देखकर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल नाराज हुए। उन्होंने दोनों वार्डों के वार्ड हेल्थ ऑफिसर को मौके पर ही फटकार लगाई। कमिश्नर ने वार्ड 58 के WHO लाखन करोसिया एवं वार्ड 59 के WHO प्रशांत सुन्पत को लापरवाही के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया तथा क्षेत्र के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जगदीश चित्तौड़िया को एजी ऑफिस पुल के पास, नीडम रोड, नाका चंद्रबदनी, विक्की फैक्ट्री रोड आदि सहित अन्य क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – MP News : फिर शुरू होगी ये योजना, 200 लाड़ली लक्ष्मी जाएंगी बॉर्डर पर

इन्हें सौंपी नई जिम्मेदारियां 

उधर एडिशनल कमिश्नर अत्येंद्र सिंह गुर्जर भी सफाई व्यवस्था पर नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर कई क्षेत्रों के WHO को बदल दिया।  एडिशनल कमिश्नर गुर्जर के आदेश पर विशम्भर करौसिया को प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक क्षेत्र क्रमांक 5, राकेश करौसिया को प्रभारी WHO वार्ड क्रमांक 38,  जयराज कागौरिया को प्रभारी WHO वार्ड क्रमांक 30, अनिल बनाफल को प्रभारी WHO वार्ड क्रमांक 29 एवं रवि करोसिया को वर्तमान कार्य के साथ-साथ प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक क्षेत्र क्रमांक 04 बनाया गया है।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : 58 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने PM-CM के लिए कही बड़ी बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews