MP Breaking News

दादी और मां पर नाबालिग को बेचने का सनसनीखेज आरोप, मामा के घर मिली बच्ची

दादी और मां पर नाबालिग को बेचने का सनसनीखेज आरोप, मामा के घर मिली बच्ची

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर (Gwalior) में एक नाबालिग बच्ची को उसके ही परिजनों द्वारा बेचे (case of sale to a minor) जाने और शादी कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने तत्काल नाबालिग को ढूंढ निकाला, वो मामा के घर मिली पुलिस ने बकची को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।

मामला हस्तिनापुर थाना (Gwalior Police)  क्षेत्र का है, थाने में बुधवार को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहू ने उसकी पोती को बेच दिया है उसकी शादी कर दी है। शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई और पूछताछ के बाद नाबालिग को उसके मामा के घर से बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें – गांजा तस्कर महिला – पुरुष मित्र गिरफ्तार, 2 लाख 70 हजार का गांजा जब्त

पुलिस ने जान बच्ची की मां से पूछताछ की तो उसने अपनी सास पर बच्ची को बेचने के आरोप लगाए।  मामला चूंकि संवेदनशील है इसलिए पुलिस ने अभी फ़िलहाल बच्ची को परिजनों कको ना सौंपते हुए वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है।

ये भी पढ़ें – देवास कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला को शो-काॅज नोटिस, नामजद जमानती गिरफ्तारी वारंट भी जारी

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मामला 14 साल की नाबालिग की शादी और उसे बेचे जाने के आरोप से जुड़ा है।  इसलिए बच्ची को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया है बच्ची के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”716353749″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews