ग्वालियर में सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संख्या 66 पहुंची

ग्वालियर में सात नए कोरोना पॉजिटिव मिले, कुल संख्या 66 पहुंची

ग्वालियर । अतुल सक्सेना| रविवार को भी ग्वालियर (Gwalior) में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक 483 जाँच नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें से 7 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी सेम्पलों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई । पॉजिटिव मिले मरीजों में 4 मरीज डबरा के एवं 3 मरीज बेहट के रहने वाले हैं। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों का उपचार प्रारंभ कर दिया गया है।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह (Collector Kaushalendra Vikram Singh) ने बताया कि ग्वालियर जिले में रविवार 17 मई को 7 मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है और 476 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। पॉजिटिव पाए गए 4 मरीज डबरा के हैं, जिनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री है। इसके साथ ही 3 मरीज जो बेहट के हैं उनकी ट्रैवल हिस्ट्री है। ग्वालियर जिले में अब तक 8 हजार 400 नोवेल कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई है। जिले में अब तक 66 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि उपचार के पश्चात 22 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर भी पहुँच चुके हैं। कलेक्टर ने जिले के निवासियों से अपील की है कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सावधानी बरतें। अनावश्यक रूप से घर से न निकलें। घर से निकलते समय मास्क अवश्य पहनें। उन्होंने डबरा निवासियों से भी विशेष आग्रह किया है कि संक्रमण को देखते हुए वे अधिक सावधानी बरतें। सभी लोग अपने घरों पर ही रहें। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिये सभी को सावधानी बरतना आवश्यक है। ग्वालियर जिले में कोरोना वायरस के सभी मरीजों को सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है। जिले के निवासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सभी को सावधानी बरतते हुए इस संकट की घड़ी में अपने और अपने परिवार के साथ आस-पास के निवासियों का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews