शिवराज सरकार ने ग्वालियर को दिया नये साल का तोहफा, खुलेगा नया SDM कार्यालय, 11 करोड़ रुपये स्वीकृत

शिवराज सरकार ने ग्वालियर को दिया नये साल का तोहफा, खुलेगा नया SDM कार्यालय, 11 करोड़ रुपये स्वीकृत

Gwalior News : मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने ग्वालियर को नए साल का तोहफा दिया है, ये तोहफा नये SDM कार्यालय के रूप में मिला है, सरकार ने इसके लिए 11 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है, इस राशि में कार्यालय की बिल्डिंग और फर्नीचर आदि तैयार की जाएगी। ये SDM कार्यालय उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) की विधानसभा में खुलेगा।

प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Revenue Minister Govind Singh Rajput)  ने उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि आपकी विधानसभा क्षेत्र से अनुविभागीय कार्यालय (SDM) भवन के लिए लगातार मांग की जा रही थी, इसलिए शासकीय कार्यों के क्रियान्वयन और स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए संयुक्त अनुविभागीय  अधिकारी कार्यालय भवन के लिए 1106.78 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। राशि की स्वीकृति पत्र 23 दिसंबर 2022 को राजस्व मंत्री के कार्यालय ने उर्जा मंत्री को जारी किया है।

उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के कार्यालय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के इस निर्णय से उनकी विधानसभा क्षेत्र की गरीब जनता को 8 से 10 किलोमीटर दूर स्थित कलेक्ट्रेट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, SDM कार्यालय खुल जाने से अब शासन से जुड़े सभी कार्य इसी कार्यालय में हो जायेंगे, उर्जा मंत्री ने इसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान और राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का आभार माना है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews