शिवराज के मंत्री अब निकालेंगे पदयात्रा, बताई इसकी बड़ी वजह

शिवराज के मंत्री अब निकालेंगे पदयात्रा, बताई इसकी बड़ी वजह

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पदयात्रा (Padyatra) निकालने की घोषणा की है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) 4 अप्रैल से 7 अप्रैल तक ग्वालियर से दतिया तक पदयात्रा निकालेंगे। ग्वालियर (Gwalior News) में पत्रकारों के सामने पदयात्रा की जानकारी देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पदयात्रा के दौरान जगह जगह चौपाल और जन समस्या निवारण शिविर लगाकर उनका निवारण करेंगे।  उन्होंने कहा कि जब मैं दतिया का प्रभारी मंत्री था तब कोरोना काल में मैंने मां पीताम्बरा से प्रदेश(MP News) को इस बीमारी से निजात दिलाने की मांग की थी, अब मां ने मेरी प्रार्थना सुन ली है तो मैं उनके दर्शन करने जा रहा हूँ।

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर 4 से 7 अप्रैल तक ग्वालियर से दतिया के बीच पदयात्रा करते हुए आने वाले नगरों, ग्रामों एवं मजरे टोलों में विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं को सुनेंगे और निराकरण करायेंगे। पदयात्रा के दौरान आने वाले बड़े नगरों में जन-चौपाल और शिकायत निवारण शिविर लगाये जायेंगे।

ये भी पढ़ें – पुलिस थाने में रखी जब्त गाड़ियों में आग, घटना के बाद उठ रहे सवाल

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  ऊर्जा मंत्री की पदयात्रा 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे से कोटेश्वर मंदिर ग्वालियर से शुरू होगी।  वे घासमंडी चौराहा, किला गेट, हजीरा, पड़ाव, सिंधिया कन्या विद्यालय, बसंत विहार, चेतकपुरी, झांसी रोड थाना, विक्की फैक्टी होते हुए एम्पायर रिसार्ट पर प्रथम दिन की पदयात्रा पूर्ण करेंगे। मंत्री तोमर वीनस मैरिज गार्डन, विक्की फैक्ट्री पर शाम 5 बजे और इसके बाद एम्पायर रिसार्ट में रात्रि 8 बजे से जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविर लगाकर यहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे।

ये भी पढ़ें – पेंशन-फॅमिली पेंशन पर आई बड़ी अपडेट, नए नियम के तहत होगा भुगतान, लाखों पेंशनर्स को मिलेगा लाभ

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर यात्रा के दूसरे दिन 5 अप्रैल की सुबह 6 बजे एम्पायर रिसार्ट से होते हुए सुबह 10 बजे जुरासिक पार्क जौरासी में जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविर के आयोजन के बाद रात्रि 8 बजे टेकनपुर में होटल शीला में जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविर में उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनेंगे और उनका निवारण करेंगे।

ये भी पढ़ें – फिटकरी के 5 घरेलू उपाय, जो आपकी खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद

पदयात्रा के तीसरे दिन 6 अप्रैल को डबरा में सुबह 10 बजे जलसा मैरिज गार्डन में एवं रात्रि 8 बजे गौराघाट के रंगला पंजाब में जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविर लगाया जाएगा। पदयात्रा के अंतिम और चौथे दिन 7 अप्रैल को गौराघाट से प्रस्थान करते हुए दतिया के ब्लू स्टार में जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविर होगा। ऊर्जा मंत्री तोमर शाम 4 बजे माँ पीताम्बरा के दर्शन कर शाम 6 बजे पदयात्रा समाप्त कर ग्वालियर के लिए वापस निकलेंगे।

ये भी पढ़ें – नवरात्रि में रहना है फिट, तो डाइट में जरुर शामिल कीजिए ये 5 हेल्दी स्मूदी

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने कहा है कि 4 से 7 अप्रैल तक ऊर्जा मंत्री की पदयात्रा के दौरान आयोजित होने वाली जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविरों में कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक एवं उप महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे एवं विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों को निराकृत किया जाएगा।  प्रबंध संचालक ने ग्वालियर रीजन के उपभोक्ताओं से अपील की है कि उपभोक्ताओं को विद्युत बिल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के समाधान के लिए 4 से 7 अप्रैल तक ऊर्जा मंत्री की ग्वालियर से दतिया तक पदयात्रा के दौरान होने वाली जन-चौपाल एवं शिकायत निवारण शिविरों में पहुँचकर अपनी शिकायतों का निराकरण करा सकते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”695197747″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews