लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर ने दी ग्वालियर के सीमेंट कारोबारी के बेटे को जान से मारने की धमकी, फोन पर बोला 20 लाख की सुपारी मिली है

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर ने दी ग्वालियर के सीमेंट कारोबारी के बेटे को जान से मारने की धमकी, फोन पर बोला 20 लाख की सुपारी मिली है

Lawrence Bishnoi gang threatens to kill : लॉरेंस बिश्नोई गैंग अब लोगों को जान से मारने की धमकियाँ देकर चर्चा में बना हुआ है, पिछले दिनों सुपर स्टार सलमान खान, शिवसेना सांसद संजय राउत सहित कई बड़े लोगों को जान से मारने की धमकी दे चुके इस गैंग के शूटर ने अब ग्वालियर के एक सीमेंट कारोबारी के बेटे को जान से मारने की धमकी दी है, धमकी के बाद बेटे ने शहर छोड़ दिया है वहीँ पूरा परिवार दहशत में है, कारोबारी ने पुलिस में घटना की शिकायत की है।

ग्वालियर के एक सीमेंट कारोबारी के बेटे को अज्ञात नंबर से धमकी भरा कॉल किया गया है। कॉल करने वाले ने खुद को पंजाब के बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और उसकी 20 लाख रुपए में हत्या करने की सुपारी लेकर दो दिन में हत्या करने की बात कही है। साथ ही कहा है कि बिश्नोई गैंग का तरीका है कि जिसकी सुपारी लेता है उसे पहले ही उसकी हत्या की सूचना देता हैं। धमकी से दहशत में आया कारोबारी का बेटा शहर छोड़कर चला गया है। उधर परिजनों ने थाने पहुंचकर इस घटना की शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कंपू थाना क्षेत्र के नया बाजार मोहरकर की गली निवासी 64 वर्षीय सुभाष चन्द्र जैन सीमेंट कारोबारी हैं। वे मूल रूप से भिंड के बताशा बाजार के रहने वाले हैं। लेकिन ग्वालियर में भी उनका घर है,  उनके बेटे राहुल जैन को मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया, कॉल करने वाले ने राहुल के कॉल रिसीव करते ही उन्हें बताया कि वह बिश्नोई गैंग का शूटर है और उसे उसकी हत्या की 20 लाख रुपए की सुपारी मिली है। दो दिन में वह उसकी हत्या कर देगा।

कॉल करने वाले शूटर ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताते हुए कारोबारी के बेटे को धमका कर कहा है कि उनके गैंग का यही तरीका है कि वह जिसकी सुपारी उठाते हैं उसे कॉल कर सूचना देते हैं और इसके बाद उसकी हत्या करते हैं। धमकी भरा कॉल आने के बाद व्यापारी का पूरा परिवार दहशत में है। व्यापारी का बेटा इतना डर गया है कि वह शहर छोड़कर चला गया है।कारोबारी ने पुलिस अफसरों से मिलकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,पुलिस धमकी आने वाले नंबर को भी ट्रैस करवा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”828572984″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews