स्मार्ट सिटी कंपनी पर परेशान करने का आरोप,अधिमान्य फोटो जर्नलिस्ट ने दी आत्महत्या की चेतावनी

स्मार्ट सिटी कंपनी पर परेशान करने का आरोप,अधिमान्य फोटो जर्नलिस्ट ने दी आत्महत्या की चेतावनी

ग्वालियर।अतुल सक्सेना|अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान रखने वाले शहर के फोटो जर्नलिस्ट केदार जैन ने स्मार्ट सिटी कंपनी प्रबंधन पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कंपनी ने उनसे अनुबंध करके फोटो कंट्रोल कमांड सेंटर के शुभारंभ के मौके पर शहर की विरासत के फोटो उनसे लगवाए थे लेकिन सात महीने बाद भी उसका भुगतान करने में आनाकानी की जा रही है। परेशान हो चुके केदार जैन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद विवेक शेजवलकर, आयुक्त जनसंपर्क को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है और चेतावनी दी है कि यदि एक जून तक भुगतान नहीं किया गया तो वे आत्महत्या करने के लिए मजबूर रहेंगे।

फोटो जर्नलिस्ट केदार जैन राज्य स्तरीय स्वतंत्र फोटो जर्नलिस्ट हैं वे देश विदेश के समाचार पत्र पत्रिकाओं में फोटो भेजते हैं साथ ही अपना निजी स्तर पर भी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं को सेवा देते हैं। उनका कहना है कि पिछले दिनों स्मार्ट सिटी कंपनी के कंट्रोल कमांड सेंटर का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था तब स्मार्ट सिटी कंपनी के तत्कालीन CEO महीप तेजस्वी के कहने पर उन्होंने ग्वालियर की ऐतिहासिक विरासत के फोटो वहाँ लगाए थे। जिसका भुगतान आज सात महीने बाद भी नहीं किया गया है। केदार का कहना है कि स्मार्ट सिटी कंपनी प्रबंधन द्वारा कोरोना संकट के बीच मुझे बार बार चक्कर लगवाए जा रहे हैं और भुगतान के लिए परेशान किया जा आरहा है। अपनी परेशानी से अवगत कराते हुए केदार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद विवेक शेजवलकर, आयुक्त जन संपर्क भोपाल, अध्यक्ष प्रेस क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली और जयति सिंह CEO स्मार्ट सिटी कंपनी ग्वालियर को पत्र लिखा है। पत्र में केदार ने लिखा है कि मैं बहुत परेशान हो गया हूँ फोटो को बनवाने में मेरी जमा पूंजी खत्म हो गई है। कोरोना के कारण आजीविका के साधन भी बंद हैं इसलिए मेरा भुगतान तत्काल कराया जाए वरना 1 जून को मैं आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाऊंगा।

पत्र लिखने के बाद शनिवार को केदार जैन सांसद विवेक शेजवलकर से मिले और उन्हें अपना अधिमन्यता कार्ड और फोटो कैमरा सौंप दिया। लेकिन सांसद ने कार्ड और कैमरा लेने से इंकार करते हुए कहा से आप अपने पास रखें मैं कलेक्टर से बात करता हूँ। कलेक्टर स्मार्ट सिटी कंपनी के अध्यक्ष होते हैं । सांसद ने केदार से कहा कि वे आत्महत्या जैसा विचार त्याग दें। उधर केदार जैन ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया कि मुझे सांसद जी ने आश्वासन दिया है और कलेक्टर से मिलने के लिए बोला है आगे देखते हैं क्या होता है। वहीं स्मार्ट सिटी कंपनी की CEO जयति सिंह ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है । ये त। वित्त से जुड़ा मामला है इसका परीक्षण करवाकर नियमनुसार कार्रवाई की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews