20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अब तक 6 करोड़ के मादक पदार्थ हो चुके बरामद

20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, अब तक 6 करोड़ के मादक पदार्थ हो चुके बरामद

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। नशे के सौदागरों (Drug Dealers) के खिलाफ ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) द्वारा चलाये जा रहे एंटी ड्रग अभियान (Anti Drug Campaign) में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक तस्कर (Smuggler) को गिरफ्तार कर 20 लाख रुपये की स्मैक बरामद की है। खास बात ये है कि ग्वालियर पुलिस जनवरी से अब तक 6 करोड़ रुपये से ज्यादा के मादक पदार्थ बरामद कर चुकी है।

युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेलने वाले नशे के सौदागरों के खिलाफ ग्वालियर पुलिस ने सितंबर से विशेष अभियान चलाया है। एसपी अमित सांघी (SP Amit Sanghi) के निर्देश पर एक एंटी ड्रग टीम (Anti Drug Team) गठित की गई है और एक हेल्प लाइन नंबर 7587613724 भी जारी किया है। शहर के लोग इस नंबर पर पुलिस को तस्करों की जानकारी दे रहे हैं जिसके सार्थक परिणाम आ रहे है।

ये भी पढ़ें – MP News: वैक्सीनेशन अभियान में मप्र ने हसिल किया नया कीर्तिमान, CM Shivraj ने दी बधाई

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने शनिवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मेला ग्राउंड के पीछे सन सिटी के पास मोटर साइकिल पर स्मैक बेचने आया है। सूचना के बाद एडिशनल एसपी क्राइम सतेंद्र सिंह तोमर और सीएसपी रतनेश तोमर एवं विजय भदौरिया ने एंटी ड्रग टीम को एलर्ट कर मेला ग्राउंड के पीछे भेजा। पुलिस ने वहाँ खड़े संदिग्ध को पकड़ लिया जब पुलिस ने युवक की तलाशी दी तो उसके पास 200 ग्राम हाई क्वालिटी स्मैक बरामद हुई।

ये भी पढ़ें – कायस्थ समाज ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की। एसपी ने बताया कि आरोपी तस्कर से बरामद 200 ग्राम स्मैक की बाजार में कीमत 20 लाख रुपये है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे कड़ी पूछताछ करेगी। एसपी ने बताया कि ग्वालियर पुलिस ने सितंबर में ही ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सितंबर में 50 प्रकरण NDPS के दर्ज किये है।

ये भी पढ़ें – सियासी अखाड़ा बनी गांधी जयंती: भाजपा सांसद का विरोध, कांग्रेस की जमकर नारेबाजी

एसपी अमित सांघी ने बताया कि जनवरी से अबतक ग्वालियर पुलिस 6 करोड़ रुपये से ज्यादा के मादक पदार्थ बरामद कर चुकी है। इसमें 91 प्रकरण दर्ज कर 114 तस्करों को गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से 18 किलो से ज्यादा गांजा, 3 किलो से ज्यादा स्मैक, 1 किलो से ज्यादा अफीम और 8 किलो। से ज्यादा डोडा चूरा बरामद किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने 20 लाख की स्मैक बरामद करने वाली टीम पुरस्कार देने की घोषणा की है।

[dgv_vimeo_video id=”620864415″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews