अटल जी को प्रिय व्यंजन के स्टॉल लगेंगे ग्वालियर गौरव दिवस समारोह में, सीएम शिवराज ने दिए ये निर्देश

अटल जी को प्रिय व्यंजन के स्टॉल लगेंगे ग्वालियर गौरव दिवस समारोह में, सीएम शिवराज ने दिए ये निर्देश

Gwalior Gaurav Divas : पूर्व प्रधानमंत्री ग्वालियर के सपूत भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के जन्म दिन 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले ग्वालियर गौरव दिवस (Gwalior Pride Day) की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) खुद तैयारियों पर नजर बनाये हुए हैं कल से आज तक वे दो बार ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) के अधिकारियों से तैयारियों का फीडबैक ले चुके हैं।

सीएम शिवराज ने की तैयारियों की समीक्षा

आज शनिवार को फिर उन्होंने भोपाल से वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से ग्वालियर गौरव दिवस (Gwalior Gaurav Divas) की तैयारियों की जानकारी ली, उन्होंने निर्देश दिए कि अटल जी के जन्म-दिवस पर मनाये जा रहे “ग्वालियर का गौरव दिवस” को उत्सव की तरह गरिमामय रूप में मनाया जाये।

अटल जी की पसंद के व्यंजनों के स्टॉल लगेंगे

ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि ग्वालियर के गौरव दिवस पर अटल जी को प्रिय व्यंजनों के स्टॉल विशेष रूप से लगाए जाएंगे। गौरव दिवस पर समाज-सेवा, खेल, संगीत और विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए चार विशिष्ट व्यक्तियों को ग्वालियर गौरव सम्मान दिया जाएगा।

शहर में मनाया जायेगा दीपोत्सव

उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को होने वाले ग्वालियर गौरव दिवस पर शाम 7:45 बजे शहर में एक साथ दीप जला कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। सभी नगरवासी उत्सव का आनंद ले सकें, इस उद्देश्य से यूट्यूब पर भी इसका प्रसारण होगा। ग्वालिवर के निकटवर्ती ग्राम और कस्बों से आने वाले लोगों के लिए बसों की व्यवस्था भी की जा रही है।

स्वाद के भी शहंशाह तह अटल जी

अटल जी से जुड़े लोग और खासकर ग्वालियर के लोग जानते हैं कि अटल जी अपने व्यक्तित्व के साथ साथ स्वाद के भी शहंशाह थे, उनके जीवन के अंतिम क्षण तक ग्वालियर के दो खास व्यंजन उनके साथ हमेशा रहे, उन्हें ग्वालियर के नया बाजार स्थित बहादुरा हलवाई के देसी घी के लड्डू और दौलतगंज में सड़क पर अग्रसेन पार्क के पास फुटपाथ पर मुंग की दाल के मंगोड़े बनाने वाली चाची के हाथ के मंगोड़े बहुत पसंद थे, जब भी कोई अटल जी से मिलने दिल्ली जाता था तो ये दो खास व्यंजन लेकर जरुर जाता था, कुछ लोग तो आधे पके आधे कच्चे मंगोड़े लेकर जाता था और फिर अटल जी के लिए दिल्ली में उन्हें फिर से तला जाता था।

पूरी तरह निःशुल्क हैं सभी कार्यक्रम

कलेक्टर ने बताया भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रृद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन 25 दिसंबर को ग्वालियर गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन सायंकाल 4:30 बजे से शहर के ह्रदय स्थल महाराज बाड़ा पर रंगारंग रोशनी के बीच भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क हैं। किसी तरह के प्रवेश-पत्र या पास की जरूरत नहीं है। उन्होंने ग्वालियर के  लोगों से इस भव्य आयोजन के आनंद में सहभागी बनने की अपील की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews