भ्रूण हत्या की शिकायत पर महिला चिकित्सक के यहां स्टिंग ऑपरेशन, एक गिरफ्तार

भ्रूण हत्या की शिकायत पर महिला चिकित्सक के यहां स्टिंग ऑपरेशन, एक गिरफ्तार

ग्वालियर,अतुल सक्सेना

जिले में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने हेतु जिला स्तरीय जाँच दल ने गर्भवती महिला के माध्यम से एक महिला चिकित्सा के निवास पर स्टिंग ऑपरेशन कर आरोपी राजेन्द्र कुशवाह को पैसों के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। दल ने मौके पर उक्त महिला चिकित्सक , आरोपी तथा स्टिंग ऑपरेशन में गई महिलाओं के बयान दर्ज किए गए। दल ने महिला चिकित्सक का घर होने से मौके से कोई सामग्री एवं अभिलेख बरामद नहीं किया गया है। उक्त प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जायेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजीव सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपनीय सूचना के आधार पर जाँच दल को जिले के सोनोग्राफी सेंटरों की आकस्मिक जाँच करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। जाँच दल ने भ्रूण लिंग परीक्षण किए जाने व गर्भ में चिकित्सीय समापण की प्राप्त सूचना पर गुरुवार को माधव डिस्पेंसरी के समक्ष एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में डॉ. रीता कुशवाह, महिला चिकित्सक निवासी 101 लक्ष्मी रेसीडेंसी बंशी की बगिया राजपायगा रोड लश्कर ग्वालियर पर स्टिंग ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के दौरान एक गर्भवती महिला को राजेन्द्र कुशवाह के माध्यम से उक्त महिला चिकित्सक के निवास पर भ्रूण लिंग चिकित्सकीय हेतु भेजा गया था। इस दौरान आरोपी राजेन्द्र कुशवाह को पैसों के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। जिला स्तरीय जाँच दल में एसडीएम मुरार एच बी शर्मा, पीसी-पीएनडीटी की सहायक नोडल अधिकारी डॉ. सृष्टि भगत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नोडल अधिकारी शालीन शर्मा एवं अन्य सदस्य साथ थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews