सीएम शिवराज भरवाएंगे सुमन शर्मा का नामांकन, तोमर-सिंधिया भी रहेंगे मौजूद

bjp

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ग्वालियर महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा (Gwalior Mayor candidate Suman Sharma) कल शुक्रवार 17 जून 2022 को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।  इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया में मौजूद रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में ग्वालियर की महापौर प्रत्याशी 17 जून को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगी।

ये भी पढ़ें – MP नगर निकाय चुनाव: नीमच में भाजपा ने जारी कर दी अपने पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट, सभी के नाम जाने यहाँ

श्री सबनानी ने बताया कि दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में महापौर प्रत्याशी श्रीमती सुमन शर्मा अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगी।

ये भी पढ़ें – तीन घंटे अराजक तत्वों के हवाले Gwalior शहर, फिर उजागर हुआ पुलिस का System Failure

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews