किसानों को मानक खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए दल गठित, 7 खाद-बीज भण्डारों से लिए नमूने

जिला प्रशासन के निर्देश के बाद घाटीगाँव के विकासखंड स्तरीय गुण नियंत्रण दल द्वारा घाटीगाँव व मोहना के 7 बीज भण्डारों व खाद-बीज की अन्य दुकानों से नमूने लिए गए। 
quality control team
Gwalior News : ग्वालियर जिले में किसानों को मानक अर्थात उच्च गुणवत्तायुक्त खाद-बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जिले में संचालित खाद-बीज की दुकानों से खाद-बीज के नमूने लेकर जाँच कराई जा रही है। इसके लिए विकासखंड स्तर पर गुण नियंत्रण दल (quality control team) गठित किए गए हैं। इस कड़ी में घाटीगाँव के विकासखंड स्तरीय गुण नियंत्रण दल द्वारा घाटीगाँव व मोहना के 7 बीज भण्डारों व खाद-बीज की अन्य दुकानों से नमूने लिए गए।

7 खाद-बीज भण्डारों से लिए नमूने

गुण नियंत्रण दल ने बीते रोज घाटीगाँव स्थित जय बजरंग खाद एवं बीज भंडार तथा मोहला स्थित गिर्राज खाद बीज भंडार, लवली खाद भंडार, नेताजी कृषि सेवा केन्द्र, शिवहरे खाद बीज भंडार व चौबेजी कृषि सेवा केन्द्र सहित जय किसान कृषक उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित पाटई के उर्वरक विक्रय संस्थानों से नमूना एकत्रित कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं।

ये अधिकारी रहे मौजूद 

नमूने लेने के लिए गए गुण नियंत्रण दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खंड घाटीगांव दिलीप कटारिया, कृषि विस्तार अधिकारी कमलेश राजपूत, राजकुमार धाकड़,  रामनरेश बघेल व प्रदीप राजपूत शामिल थे।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews