दूल्हा दुल्हन ले रहे थे फेरे, अज्ञात चोर ले उड़ा 10 लाख के गहनों का बैग

दूल्हा दुल्हन ले रहे थे फेरे, अज्ञात चोर ले उड़ा 10 लाख के गहनों का बैग

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर(Gwalior) में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान खुशी का उस समय माहौल उस समय मायूसी में बदल गया जब एक अज्ञात चोर (Unknown thief) ने गहनों से भरा बैग चुरा लिया और फरार हो गया। चोर ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब दूल्हा दुल्हन (Groom Bride)फेरे ले रहे थे। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है। चोरी गए गहनों की कीमत 10 लाख बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर में आरपीएफ (RPF) में पदस्थ एएसआई (ASI) महेश जादौन के बेटे आदित्य जादौन की शादी जालौन निवासी सत्येंद्र सिंह भदौरिया की बेटी निशु भदौरिया से तय हुई थी । ग्वालियर थाना क्षेत्र के कोटेश्वर मंदिर के पास स्थित निर्मल वाटिका में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था जब फेरों का समय आया तो वर पक्ष ने चढ़ावे के 16 तोले सोने के गहने वधु पक्ष को दे दिये जिसे वधु पक्ष के पिता ने अपने पास रख लिया। जब दूल्हा दुल्हन फेरे ले रहे थे तभी अज्ञात चोर ने सोने के गहनों से भरा बैग चोरी कर लिया और फरार हो गया। चोरी गए गहनों की कीमत 10 लाख बताई गई है। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास तलाश की और सीसीटीवी कैमरे तलाशे लेकिन फिलहाल उसे कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews