शेरवानी पहने शादी में घुसा बच्चा चोर, पलक झपकते ही गायब कर दिया जेवर से भरा बैग 

शेरवानी पहने शादी में घुसा बच्चा चोर, पलक झपकते ही गायब कर दिया जेवर से भरा बैग 

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में एक बार फिर बच्चा चोर गिरोह (Child Thief Gang) सक्रिय हो गया है ये शादी समारोह को निशाना बनाने लगा है। बच्चा चोर गिरोह  (Child Thief Gang) ने पिछले दिनों हुए एक शादी के रिसेप्शन से जेवर से भरा बैग चोरी कर लिया और फरार हो गया।  बच्चा चोर शेरवानी पहनकर मेहमान की तरह फंक्शन में घुसा और पालक झपकते ही जेवर से भरा बैग चोरी कर लिया। चोरी की घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।

ग्वालियर के झाँसी रोड थाना क्षेत्र में स्थित संगम वाटिका में पिछले दिनों 10 जुलाई को तानसेन नगर निवासी अरमान कुरैशी की शादी का रिसेप्शन चल रहा था।  मेहमानों का आना जाना लगा था, स्टेज पर दूल्हा दुल्हन के साथ मेहमानों का फोटो सेशन चल रहा था।  रात को करीब साढ़े दस बजे अरमान की माँ किसी मेहमान के कहने पर स्टेज पर फोटो खिंचवाने जाती है और उनके पास मौजूद सोने के जेवर से भरे बैग को स्टेज के पास रखे सोफे पर दूसरी गिफ्ट के पास रख देती हैं।

ये भी पढ़ें – MP Weather Update: मप्र के इन जिलों में आज बारिश के आसार, जानें अन्य राज्यों का हाल

दूल्हे अरमान माँ की रैकी कर रहा एक बच्चा चोर तभी वहां इठलाता हुआ पहुंचता है , चूँकि बच्चा शेरवानी पहने था तो लोगों को लगा मेहमान होगा, वो हाथ घुमाता हुआ सोफे के पास पहुंचता है और बैग को उठाता है और बगल में दबाकर तेज चाल से चलता हुआ संगम वाटिका से बाहर निकल जाता है, बाहर पहले से ही एक अन्य युवक मौजूद था फिर दोनों सफ़ेद रंग की कार में बैठ कर फरार हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, Social Engineering के जरिये BJP को चुनौती देने की तैयारी!

फोटो खिंचवाकर जब दूल्हे की माँ सोफे के पास जाकर बैग उठाने जाती हैं तो उनके होश उड़ जाते हैं , बैग को वहां नहीं देखकर वो शोर मचाती हैं,  बैग में करीब 4 लाख रुपये के सोने के जेवर थे। बैग नहीं मिलने पर खोजबीन की जाती है और फिर अरमान और उनके परिवार के लोग संगम वाटिका के सीसीटीवी कैमरों में देखते हैं तो चोरी की घटना सामने आती है।  घटना के बाद झाँसी रोड थाना  को शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर को बच्चा चोर की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें – डॉ नरोत्तम मिश्रा की सलाह , “अब तो सोनिया गांधी दिग्विजय सिंह की हकीकत समझें”

https://vimeo.com/574369863

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews