कोरोना योद्धा स्वर्गीय हेमलता की बेटी को सरकार ने दी अनुकंपा नियुक्ति

कोरोना योद्धा स्वर्गीय हेमलता की बेटी को सरकार ने दी अनुकंपा नियुक्ति

ग्वालियर/अतुल सक्सेना

मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना योद्धा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वर्गीय हेमलता वर्मा के निधन के बाद उनकी पुत्री कुमारी प्रीति वर्मा को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर अनुकंपा नियुक्त दी है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने शनिवार को प्रीति को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

मंत्री इमरती देवी ने शनिवार को ओल्ड झांसी रोड स्थित अपने निवास पर कुमारी प्रीति वर्मा को अनुकम्पा नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि शासन ने इस दुख की घड़ी में स्वर्गीय वर्मा के परिवार को सहायता पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिनों ग्वालियर प्रवास के दौरान 50 लाख की सहायता राशि का चेक भी प्रीति को प्रदान किया था। मंत्री इमरती देवी ने कुमारी प्रीति वर्मा से कहा कि पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दें और आगे बढ़ने का भी प्रयास करें।

इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह, परियोजना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता वर्मा की कोरोना सर्वे की ड्यूटी के दौरान संक्रमित हो जाने पर 28 जून को ग्वालियर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews