CM Shivraj की अपील का असर, लोगों को मास्क पहनाने सड़क पर उतरे धर्म गुरु

CM Shivraj की अपील का असर, लोगों को मास्क पहनाने सड़क पर उतरे धर्म गुरु

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए खुद सड़क पर उतरकर जनता से मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं , वे प्रदेश की जनता से मास्क अभियान में सहयोग की अपील भी कर रहे हैं। आज बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने भोपाल के मिंटो हॉल से प्रदेश के धर्मगुरुओं से वीसी के जरिये सहयोग की अपील की जिसका असर ग्वालियर में दिखाई दिया।

ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर बुधवार की शाम एक सामाजिक संस्था के मास्क वितरण के आयोजन में संत कृपाल सिंह महाराज ने बिना मास्क पहने लोगों को अपने हाथ से मास्क पहनाये और मास्क का महत्व समझाया। उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी लोगों को मास्क पहनाये। संभाग आयुक्त आशीष सक्सेना, आईजी अविनाश शर्मा, एसपी अमित सांघी,एडिशनल एसपी हितिका वासल, डीएसपी ट्रेफिक नरेश अननोटिया सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस  अधिकारियों ने बिना मास्क पहने सड़क पर निकल रहे लोगों को रोक कर उन्हें समझाइश दी, मास्क लगाया और उन्हें ये समझाया कि मास्क उनके और दूसरे के लिए कितना जरूरी है।

 ये भी पढ़ें – रायपुर में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन- 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक Lockdown के आदेश

कार्यक्रम का आयोजन शहर की सामाजिक संस्था एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी ने किया। संस्था अध्यक्ष संजय कैथल ने बताया कि फूलबाग चौराहे पर बुधवार को आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में टेम्पो चालक, ऑटो चालक एवम अन्य सवारी वाहनों के चालकों के साथ सामान्य नागरिकों को कॉटन से बने करीब एक हजार मास्क निशुल्क वितरित किये गए।

ये भी पढ़ें – Katni News: कटनी कलेक्टर का बड़ा फैसला- निगम सीमा क्षेत्र में आज से नाइट कर्फ्यू

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews