ऊर्जा मंत्री की सख्ती का असर- अब स्थानीय स्तर पर खोले गए कॉल सेंटर

ऊर्जा मंत्री की सख्ती का असर- अब स्थानीय स्तर पर खोले गए कॉल सेंटर

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा को लेकर मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया है कि विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसके बाद बिजली कंपनी ने ग्वालियर में चार कॉल सेंटर शुरू किये हैं। जहाँ शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जायेगा।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविन्दपुरा स्थित केन्द्रीय कॉल सेंटर में उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाता है। उपभोक्ता काल सेन्टर नं. 1912 पर किसी भी मोबाइल नेटवर्क या लैंड लाइन से अपनी विद्युत संबंधी शिकायत दर्ज करवाकर निराकरण करा सकते हैं। बावजूद इसके कई बार उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर नहीं हो पाती। जिसे देखते हुए कंपनी ने उपभोक्ता सेवा को ध्यान में रखते हुए ग्वालियर शहर के उपभोक्ताओं के लिए संभागों में स्थानीय स्तर पर भी काल सेन्टर की विशेष सुविधा प्रदान की है। ग्वालियर शहर वृत्त के उपभोक्ताओं को यदि अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों को दर्ज कराने के लिए काल सेन्टर नंबर व्यस्त मिलने अथवा उक्त दूरभाष पर किसी प्रकार की कोई परेशानी/कठिनाई महसूस होने पर वे स्थानीय स्तर पर प्रारंभ किए गए जोन कॉल सेंटर में अपनी शिकायत दर्ज कर निराकरण करा सकते हैं।

कंपनी ने ग्वालियर शहर वृत्त अंतर्गत संभागों में स्थानीय स्तर पर काल सेन्टर शुरू किये हैं ये हैं

1. नगर संभाग केन्द्रीय, रोशनीघर जिसका मोबाइल नंबर है, 7389853199।
2. नगर संभाग पूर्व, थाटीपुर जोन, जिसका मोबाइल नंबर है 9399291058
3. नगर संभाग दक्षिण, कम्पू जोन, जिसका मोबाइल नंबर है 9981793742
4. नगर संभाग उत्तर, फूलबाग जोन, जिसका मोबाइल नंबर है 6265792644

ग्वालियर शहर के उपभोक्ता उक्त नम्बरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएँ। उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्परता से निराकरण किया जायेगा। गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कह दिया है कि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं होनी चाहिए, शिकायतों का निपटारा तुरंत होना चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews