जनमित्र केंद्र के औचक निरीक्षण पर गए मंत्री की दो टूक, मुझे यहां सब सुविधा चाहिए

जनमित्र केंद्र के औचक निरीक्षण पर गए मंत्री की दो टूक, मुझे यहां सब सुविधा चाहिए

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एवं ग्वालियर के कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने आज सोमवार को जनमित्र केंद्र और वेक्सिनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया।  मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने जनमित्र केंद्र के अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि मुझे यहाँ  गरीबों की दी जा रही सभी सुविधाएं चाहिए । यहाँ आयुष्मान कार्ड भी बनना चाहिए, मैं अभी टीम भेजता हूँ। मंत्री ने कहा कि जनमित्र केंद्र पर आया कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटना चाहिए।

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं ग्वालियर जिले  के कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) आज सोमवार को उनकी विधानसभा क्षेत्र में स्थित जनमित्र केंद्र क्रमांक 5 , कांच मिल रोड पहुंचे, उन्हें यहाँ बहुत लोग दिखाई दिए जो सरकारी सुविधा पाने की आस लिए आये थे लेकिन काम नहीं होने से निराश दिखे।  मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar)ने जनमित्र केंद्र के स्टाफ को दो टूक कहा कि मुझे यहाँ सब वो सुविधाएँ चाहिए जो मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए घोषित की हैं। मंत्री को बताया गया कि आयुष्मान कार्ड  नहीं बन रहे, इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मैं टीम भेजता हूँ ये आपकी जिम्मेदारी है कि यहाँ से कोई भी निराश होकर नहीं लौटे। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने कम्युनिटी हॉल में बने वैक्सीनेशन सेंटर निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें – रिकवरी रेट में तेजी से सुधार, कोरोना कर्फ़्यू और वैक्सीनेशन पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने  कोरोना संकट काल में गरीबों के लिए हर संभव मदद का एलान किया है , उनको मुफ्त राशन दिया जा रहा है , मुफ्त इलाज कराया जा रहा है।  जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं है उनके कार्ड बनवाये जा रहे हैं।  चूँकि मैं ग्वालियर का कोरोना प्रभारी मंत्री हूँ इसलिए ये देखना मेरी जिम्मेदारी है कि कोई भी गरीब बिना राशन के नहीं रहे और गरीब के आयुष्मान कार्ड समय पर बन जाये उसे सरकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर मिले, मैं ये सब लगातार देखता रहता हूँ।

 ये भी पढ़ें – किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, महिंद्रा ट्रैक्टर खरीदने पर मिलेगा 1 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews