ऊर्जा मंत्री के बंगले पर तैनात अधिकारी पॉजिटिव, मंत्री सहित पूरा स्टाफ क्वारेंटाइन

ऊर्जा मंत्री के बंगले पर तैनात अधिकारी पॉजिटिव, मंत्री सहित पूरा स्टाफ क्वारेंटाइन

ग्वालियर,अतुल सक्सेना

ग्वालियर जिले में बढ़ता कोरोना का प्रभाव ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बंगले तक पहुँच गया है। बंगले पर तैनात बिजली कंपनी के अधिकारी कोरोना पॉजिटिव आये है जिसके बाद मंत्री के सरकारी बंगले को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। बंगले में मंत्री तोमर भी स्टाफ सहित क्वारेंटाइन में चले गए हैं।

बिजली उपभोक्ताओं की समस्या का निपटारा तत्काल करने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पिछले दिनों निर्देश दिये थे कि अब उनके बंगले से भी समस्याओं का निपटारा किया जायेगा। मंत्री के निर्देश के बाद बिजली कंपनी ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को ऊर्जा मंत्री के रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी आवास बंगला नंबर 38 पर तैनात कर दिया था। अब इनमें से एक अधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद वहाँ हड़कंप मच गया। रिपोर्ट आने के बाद अधिकारी को इलाज के लिए भेजा गया वहीं बंगले को पांच दिन के लिए क्वारेंटाइन कर दिया गया। इसकी सूचना मंत्री के बंगले के गेट पर चस्पा कर दी गई है। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी अपने स्टाफ के साथ बंगले में क्वारेंटाइन हो गए हैं। क्योंकि वे इन अधिकारी से रोज संपर्क में रहते हैं। अभी वे अपने सभी काम फोन और वीडियो कॉल के माध्यम से निपटा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऊर्जा मंत्री को गुरुवार रात को ग्वालियर से भोपाल जाना था जहाँ उन्हें विभागीय मीटिंग में शामिल होना था लेकिन उन्होंने सुरक्षा कारणों को देखते हुए अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews