महिला को घर से बुलाकर ले गया शराब दुकान में, बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

rape

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर में एक युवक ने अपने भाई के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर गाँव की महिला को घर से बुलाया फिर देशी शराब की दुकान (कलारी) में उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला पुलिस के पास पहुंची जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी देशी शराब की दुकान पर सेल्समेन है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तिघरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिघरा में रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की कि उसके साथ देशी शराब की दुकान (कलारी) के सेल्समेन ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया हैं। महिला ने बताया कि गांव में देशी शराब की दुकान (कलारी) पर रणवीर यादव नामक युवक कई सालों से सेल्समैन है इसलिए गांव में लगभग सभी लोगों से उसकी अच्छी पहचान है इस नाते वह भी उसे जानती है । कल रात को रणवीर भागता हुआ उसके घर आया । घर पर वो अकेली थी, रणवीर ने कहा उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है वह कलारी के सामने पड़ा है साथ में चलो उसे उठा लाओ। उसकी बात पर भरोसा कर वो उसके साथ चली गई । रणवीर उसे कलारी पर ले गया जब उसने भाई के बारे में पूछा तो रणवीर उसे अंदर ले गया फिर कलारी को बंदकर उसे बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।देर रात वो उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। जानकारी के बाद उसने परिवार सहित थाने पहुंचकर आरोपी सेल्समैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी सेल्समैन रणवीर यादव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews