ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, OHE लाइन को छूने की कोशिश, कड़ी मशक्कत के बाद RPF ने उतारा

ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक, OHE लाइन को छूने की कोशिश, कड़ी मशक्कत के बाद RPF ने उतारा

ग्वालियर।

तीन दिन पहले शहर के डबरा रेलवे स्टेशन पर एक विक्षिप्त युवक के OHE लाइन पर चढ़ने का मामला सुर्ख़ियों में था कि आज एक बार ऐसा ही हुआ । ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया और OHE लाइन को छूने की कोशिश करने लगा लेकिन RPF ने सूझबूझ के साथ समझाइश देकर युवक को उतार लिया।

जानकारी के अनुसार झांसी इटावा लिंक एक्सप्रेस आज सुबह जैसे  ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंची अचानक एक युवक उसके कोच पर चढ़ गया और ऊपर से जा रही 25000 KVA की OHE लाइन को छूने का प्रयास करने लगा । जैसे ही लोगों ने उसे देखा तो कुछ लोग वीडियो बनाने लगे लेकिन कुछ समझदार लोग उसे नीचे उतरने की कहने  लगे। इतने में RPF मौके पर पहुंची और युवक को समझाइश देकर सूझबूझ के साथ नीचे उतार लिया। युवक ने अपना नाम मनोज प्रजापति बताया उसने ट्रेन पर चढ़ने का कारण बताते हुए कहा कि वो पारिवारिक परेशानियों से दुखी था। इसलिए उसने ऐसा किया । गौरतलब है कि तीन दिन पहले 12 नवम्बर को डबरा में OHE लाइन पर भी एक विक्षिप्त युवक चढ़ गया था जिसे रेलवे स्टाफ ने मशक्कत के बाद सुरक्षित उतार लिया। खास बात ये है कि दोनों ही घटनाओं में रेलवे से युवकों को सुरक्षित उतार लिया लेकिन तीन दिन में दो बार OHE लाइन पर युवकों के चढ़ने की घटना सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़े करती है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews