मोदी के समर्थन में उतरा एमपी का यह कांग्रेस का यह विधायक, किया ये आह्नान

मोदी के समर्थन में उतरा एमपी का यह कांग्रेस का यह विधायक, किया ये आह्नान

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

आज के अवसरवादी राजनैतिक माहौल में जनप्रतिनिधि अपनी पार्टी या अपने नेता के अलावा किसी की प्रशंसा नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें भय रहता है कि यदि पार्टी या नेता की हाँ में हाँ नहीं मिलाई तो राजनैतिक भविष्य पर संकट आ सकता है। लेकिन ग्वालियर में एक युवा नेता ऐसा है जो ना तो अपनी पार्टी लाइन क्रॉस करता है ना नेता का विरोध, वो राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर बिना किसी भय के विरोधियों की तारीफ करने से भी पीछे नहीं रहता। इस जनप्रतिनिधि का नाम है कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक। प्रवीण पाठक की एक अपील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो बिना पीएम का नाम लिखे उनकी दिया जलाने की अपील का समर्थन कर रहे हैं।

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनकर आये युवा कांग्रेस नेता प्रवीण पाठक ने इतिहास बनाया था उन्होंने पिछले चुनाव में भाजपा की 15 साल की सरकार में लगातार मंत्री रहे और क्षेत्र का लंबे समय से प्रतिनिधित्व कर रहे नारायण सिंह कुशवाह को 121 वोटो से कड़ी शिकस्त दी थी। उसके बाद से वे लगातार क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों पर क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपनी पार्टी की सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल मे वे लगातार जिस एक्शन मोड में रहे वैसे ही सरकार जाने के बाद भी हैं। वे लगातार जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखते हैं। इसी कड़ी में उनकी एक पोस्ट इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

प्रवीण पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज रविवार रात दिया जलाने के आह्वान की अपील का समर्थन किया है हालांकि उन्होंने उसमें पीएम मोदी के नाम का जिक्र नहीं किया है और पोस्ट का अंत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता से किया है कांग्रेस विधायक पाठक ने जनता से अपील की है कि ये समय एकता प्रदर्शित करने का है। प्रवीण पाठक ने “यही समय है राष्ट्र का ऋण चुकाने का” शीर्षक के साथ लिखी पोस्ट में कहा है कि “किसकी क्या मंशा है,क्या इरादा है और क्या उद्देश्य है, ये सब सोचने का यह समय नहीं है । यह समय यह विचार करने का भी नहीं है । यह समय है साथ मिलकर आगे बढ़ने का । जब हमारा पूरा देश इस महामारी के कारण स्तब्ध है आम व्यक्ति भयग्रस्त है । यह समय है विश्व को यह दिखाने का कि,हम सत्य,सनातन, संस्कृति के वो योद्धा हैं जो हजारों सालों से जीवन्त हैं और हमेशा जीवन्त रहेंगे। आध्यात्मिक तौर पर दीप में देवताओं का तेज बसता है, इसलिए सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए हम दीप जलाते है। इस भीषण महामारी के अंधकार में पथ प्रशस्त करते हैं,आशा का, विश्वास का,कि जल्द हम सब, हमारा पूरा देश, पूरा विश्व इस महामारी को हरायेगा..  देश में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए कोरोन फाइटर्स को सलामी देने के लिए लोकतांत्रिक देश के नागरिक होने के नाते देश के मुखिया की अपील के सम्मान में दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर आज 5 अप्रैल को रात 9 बजे, 9 मिनिट के लिए एक दीप ज़रूर जलाएँ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews