सामूहिक दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी, चुप रही तो करने लगे ब्लैकमेल, पीड़िता पहुंची पुलिस के पास  

सामूहिक दुष्कर्म कर दी जान से मारने की धमकी, चुप रही तो करने लगे ब्लैकमेल, पीड़िता पहुंची पुलिस के पास  

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर(Gwalior News) में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) का मामला सामने आया है। चार आरोपियों ने 16 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। डरी सहमी नाबालिग चुप रही, आरोपियों का शैतानी दिमाग फिर जागा और लड़की को कॉल करने लगे, लड़की ने मना किया तो ब्लैकमेल करने लगे कि तुझे बदनाम कर देंगे। लड़की ने हिम्मत जुटाई और आठ महीने बाद माँ को पूरी बात बता दी, माँ ने बेटी के पिता को पूरी बात बताई उसके बाद सब लोग पुलिस थाने (Gwalior Police) पहुंचे, पुलिस ने भी संजीदगी दिखाते हुए तत्काल दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और दो आरोपियों को गिरागतार कर लिया, दो आरोपी अभी फरार हैं

जानकारी के अनुसार घटना इसी साल अप्रैल की है, ग्वालियर थाना क्षेत्र के नूरगंज की रहने वाली एक 16 साल की नाबालिग जब अपनी जैकेट की चेन सुधरवाने के लिए घर के बाहर निकली और चेन सुधारने आए फेरी वाले को ढूंढने लगी तभी उसे उसका परिचित अनिल यादव मिला, अनिल ने  कहा कि पास ही में उसकी बुआ रहती हैं चेन लगाने वाला वहीँ गया है। चूँकि लड़की अनिल को जानती थी इसलिए उसके साथ चली गई।

ये भी पढ़ें – Dabra news: बढ़ता डेंगू, सोती नगरपालिका, बीमारी को खुला आमंत्रण

अनिल नाबालिग छात्रा को बुआ के घर ले गया, वहां अनिल का जीजा शेर सिंह निवासी भरतपुर और अनिल के दो दोस्त लालू उर्फ़ देवी सिंह और नीरज वहां मौजूद थे।  लड़की को देखते ही उसे आरोपियों ने अंदर खींच लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि किसी को ये बात बताई तो जान से मार देंगे।

ये भी पढ़ें – विधायक बने शिक्षक, बाल सभा में बच्चों से लिया वादा- नहीं होंगे कभी नाराज   

बदनामी और हत्या की धमकी के भय से नाबालिग ने किसी को ये बात नहीं बताई, लड़की चुप रही तो आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई , वे उसे कॉल कर फिर से बुलाने लगे, लड़की ने मना किया तो ब्लैकमेल करने लगे कि तुझे बदनाम कर देंगे।  जब पानी सिर से ऊपर हो गया तो पीड़िता ने अपनी पूरी हिम्मत जुटाई और माँ को पूरी बात बताई।

ये भी पढ़ें – राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021: नीरज-मिताली को खेल रत्न, राष्ट्रपति कोविंद ने खिलाडियों को किया सम्मानित

माँ बेटी की बात सुनकर अवाक् रह गई लेकिन उसने बेटी को सम्भालते उसकी हिम्मत बंधाई और अपने पति को घटना के बारे में बताया फिर तीनों लोग शुक्रवार को ग्वालियर थाने पहुंचे और चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।  पुलिस ने भी संजीदगी दिखाते हुए ना सिर्फ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया बल्कि चार में से दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया , पुलिस शेष दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”645519174″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews