लूट के प्रयास में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, इसमें से दो नाबालिग, पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस पूछताछ में मालूम चला कि मेडिकल स्टोर संचालक राहुल गुप्ता गले में सोने की मोटी सोने की चैन पहनते हैं, ये इन बदमाशों को पता था वे कई दिन से रेकी कर रहे थे और वे उसी चैन को लूटने आये थे लेकिन घटना वाले दिन राहुल चैन पहनकर नहीं आये थे तो उनके साथ लूट होने से बच गई। 
Bahodapur Police Station Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर की बहोड़ापुर थाना पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के साथ लूट का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, इसमें से दो आरोपी नाबालिग हैं, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरम में स्ठित एक मेडिकल स्टोर पर कुछ दिन पहले 27 नवंबर को लूट का प्रयास हुआ था, दो नकाबपोश बदमाश मेडिकल स्टोर में घुसते हैं एक के हाथ में कट्टा था और वो मेडिकल स्टोर संचालक को धमकाते हैं, दोनों की कुछ बात होती है फिर धमकी देकर बदमाश चले जाते हैं।

सोने की चैन लूटने के इरादे से मेडिकल स्टोर में घुसे बदमाश  

घटना 27 नवंबर को रात 11 बजे के करीब उस समय हुई जब गहोई मेडिकल स्टोर के संचालक राहुल गुप्ता अपना स्टोर बंद करने की तैयारी में थे, अचानक दो बदमाश दुकान में घुसते हैं एक के हाथ में कट्टा था दोनों के मुंह बंधे हुए था, एक ने राहुल का गिरेबां पकड़ा और कट्टा लिए बदमाश ने गल्ला तलाशा उसमें कुछ नहीं मिला तो फिर दोनों ने राहुल के साथ मारपीट का प्रयास किया और फिर वहां से चले गए।

तीन आरोपी गिरफ्तार, इनमें दो नाबालिग  

राहुल गुप्ता के दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई, उसने पुलिस थाने जाकर शिकायत कर दी , पुलिस ने भी तत्परता दिखाई और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दोनों आरोपियों और इनके एक अन्य साथी कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, खास बात ये है कि इनमें दो आरोपी नाबालिग है।

कई दिन से रेकी कर रहे थे तीनों बदमाश 

एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने बताया,  पुलिस पूछताछ में मालूम चला कि मेडिकल स्टोर संचालक राहुल गुप्ता गले में सोने की मोटी सोने की चैन पहनते हैं, ये इन बदमाशों को पता था वे कई दिन से रेकी कर रहे थे और वे उसी चैन को लूटने आये थे लेकिन घटना वाले दिन राहुल चैन पहनकर नहीं आये थे तो उनके साथ लूट होने से बच गई।

[dgv_vimeo_video id=”1035194933″]

[dgv_vimeo_video id=”1035195088″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews