तीन दोस्तों ने किया दुष्कर्म, ब्लैक मेल किया, गर्भवती हो गई तो गर्भपात कराया, छात्रा पहुंची पुलिस के पास, आरोपी सलाखों के पीछे

छात्रा ने कहा कि वो बहुत गिडगिड़ाई कि उसे परेशान करना बंद कर दें, फोटो वीडियो डिलीट कर दें तो फिर सिद्धार्थ और उसके दोस्तों ने उससे पैसों की डिमांड की, उसने घर में चोरी कर पैसे भी दे दिए फिर भी आरोपियों ने फोटो वीडियो डिलीट नहीं किये।
gang rape

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने तीन ऐसे शातिर दोस्तों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने के एक छात्रा को उसके भाई की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म किया , वीडियो फोटो खींचकर ब्लैक मेल किया, पैसे ऐठे फिर भी कई बार दुष्कर्म किया, और जब वो गर्भवती हो गई तो गर्भपात भी करा दिया, अब आरोपी सलाखों के पीछे भेज दिए गए हैं।

बीए की छात्रा ने उसके साथ हुए दुष्कर्म और ब्लैक मेल की शिकायत मुरार थाने में की है, उसने शिकयत में बताया कि मार्च में वो अपनी सहेली के घर गई थी लेकिन वहां उसकी सहेली नहीं मिली उसक अभी सिद्धार्थ घर पर था, घर में उस एअकेला देख सिद्धार्थ की नीयत बिगड़ गई और उसने जबरदस्ती की कोशिश की जब विरोध किया तो भाई की हत्या की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया।

पहले खुद ने किया दुष्कर्म फिर दोस्त ने भी किया 

घटना के बाद छात्रा घबरा गई और भय और शर्म के कारण खामोश रही। सिद्धार्थ ने इसका फायदा उठाया और फिर उसे भाई की हत्या की धमकी देते हुए दबाव बनाया और कहा कि वह उसके दोस्त राजा से बात करे। भयभीत छात्रा राजा से मिली तो राजा ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके फोटो और वीडियो भी बना लिए।

तीसरे दोस्त ने भी किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो वीडियो बनाये 

अब दोनों दोस्त उसे तीसरे दोस्त के पास जाने के लिए दबाव बनाने लगे। जब उसने मना किया तो उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। डरकर मजबूरी में छात्रा आरोपियों के एक और दोस्त दीपक पचौरी के पास गई। उसने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस बीच वह गर्भवती हो गई।

छात्रा गर्भवती हुई तो गोलियां खिलाकर करा दिया गर्भपात 

छात्रा के गर्भवती होने का पता जब आरोपियों को भी लगा तो वे घबरा गए फिर उसे गर्भपात की गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। छात्रा ने कहा कि वो बहुत गिडगिड़ाई कि उसे परेशान करना बंद कर दें, फोटो वीडियो डिलीट कर दें तो फिर सिद्धार्थ और उसके दोस्तों ने उससे पैसों की डिमांड की, उसने घर में चोरी कर पैसे भी दे दिए फिर भी आरोपियों ने फोटो वीडियो डिलीट नहीं किये।

छात्रा पहुंची पुलिस थाने, तीनों आरोपी गिरफ्तार 

एक दिन दीपक छात्रा के घर में घुस आया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब ये मामला असहनीय हो गया तो छात्रा मुरार पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई, डीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”997698753″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews