वारदात के इरादे से ग्वालियर में घूम रहे भिंड के तीन बदमाश गिरफ्तार, अवैध पिस्टल, कट्टा और राउंड बरामद

पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन बदमाशों के निशाने पर कौन था? पुलिस चोरी की बाइक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
Police Station Thatipur Gwalior

Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक लिया है, भिंड से आये तीन हथियारबंद बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लोडेड दो पिस्टल और एक कट्टा बरामद किया है, पुलिस को बदमाशों के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिलें भी मिली है, पुलिस ये पता लगा रही है कि इनके निशाने पर कौन था?

डीएसपी अशोक सिंह जादौन के मुताबिक थाटीपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश वारदात की नीयत उसके क्षेत्र में घूम रहे हैं, सूचना मिलते है पुलिस ने चैकिंग लगाई, इसी दौरान दो बाइक पर तीन युवक वहां से गुजरे , पुलिस ने उन्हें रोकने क कोशिश की तो वे भागने लगे।

अपराध के इरादे से भिंड से ग्वालियर आये थे बदमाश 

पुलिस ने पीछा कर करीब एक किलोमीटर दूर जाकर तीनों युवकों को पकड़ लिया, जब पुलिस ने इनकी तलाशी तो इनके पास एक देशी कट्टा और दो पिस्टल जिन्दा राउंड सहित मिली, पुलिस बदमाशों को पकड़कर थाने ले आई और इनके पूछताछ की, बदमाशों ने अपने नाम कपिल शिवहरे निवासी रावतपुरा, लहार, भिंड,  अमित उर्फ अंकू राजावत निवासी लाल न्यू बस स्टैंड, भिंड और चंद्रपाल जाटव निवासी ग्राम करिवायटी, असवार, भिंड बताये हैं।

बरामद बाइक चोरी की निकलीं 

पुलिस ने बदमाशों से उनके पास मौजूद दोनों मोटर साइकिलों के कागज़ मांगे तो बाइक चोरी की निकली, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फ़िलहाल आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन बदमाशों के निशाने पर कौन था? पुलिस चोरी की बाइक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1006860422″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews