एक्सीडेंट में छिन गया घर का चिराग, शादी वाले घर में पसरा मातम, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में लगाई आग, किया चक्काजाम

MP News

Gwalior News : ग्वालियर में आज हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई और दो अस्पताल में जीवन मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं, इसमें तकलीफ देने वाली बात ये है जिस युवक की मौत हुई उसकी बहन की शादी है, घर में मेहमान बैठे हैं, वो उसकी विदाई का सामान लेने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर निकला था तभी एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया और फिर गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया, उन्होंने शव को वहीँ रखकर चक्काजाम कर दिया, परिजनों की मांग है कि ट्रैक्टर चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाये।

ट्रैक्टर की टक्कर से उछलकर गिरे युवक की मौके पर ही मौत, दो घायल 

शहर के मुरार थाना क्षेत्र के जड़ेरुआ बांध रोड पर आज एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच आमने सामने टक्कर हो गई, ट्रैक्टर की रफ़्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल चला रहा युवक उछल कर दूर जा गिरा और उसके पीछे बैठे दो अन्य युवक छिटककर गिर पड़े।

ट्रैक्टर चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों में ट्रैक्टर में लगाई आग 

दुर्घटना में बाइक चालक उदयवीर की मौके पर ही मौत हो गई  जबकि उसे साथ बैठे दो रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए , जिन्हें  मुरार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक फरार हो चुका था और गुस्साए ग्रामीणों में ट्रैक्टर में आग लगा दी, ट्रैक्टर में पत्थर भरे थे।

मृतक की बहन की शादी है , उसकी विदा का सामान लेने जा रहा था बाजार 

पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग को काबू किया लेकिन तब तक ट्रैक्टर खाक हो चुका था, उधर परिजन और ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम पर बैठ गए, उनका कहना था कि जिस बच्चे की मौत हुई है उसकी बहन की आज शादी है वो उसकी विदा का सामान लेने गया था लेकिन उसे ट्रैक्टर चालक ने मार दिया।

50 लाख मुआवजा, सरकारी नौकरी की मांग, शव के साथ चक्काजाम 

चक्काजाम पर बैठे लोग ट्रैक्टर चालक को तत्काल गिरफ्तार करने, परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने और 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे, पुलिस ने इसकी सूचना एसडीएम  देवदत्त शर्मा को भी दी तो वे भी मौके पर पहुँच गए, उन्होंने कहा कि हमने तात्कालिक तौर पर 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है शेष मांगे शासन स्तर की है जिन्हें वहीँ से स्वीकृति मिल सकती है।

उधर सीएसपी मुरार सर्किल राजीव जंगले ने कहा कि घर में लड़की की शादी है, अब दुर्घटना में बहन का भाई मर गया, गुस्सा में लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी है, ट्रैक्टर पर नम्बर नहीं है हम चेसिस नंबर और अन्य तरीकों से इसके मालिक और चालक का पता लगायेंगे , फिलहाल हमारा प्रयास शव को पीएम हॉउस भिजवाना है।

[dgv_vimeo_video id=”914383930″]

[dgv_vimeo_video id=”914384049″]

[dgv_vimeo_video id=”914376511″]

[dgv_vimeo_video id=”914376701″]

[dgv_vimeo_video id=”914381468″]

[dgv_vimeo_video id=”914381612″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews