
मध्य प्रदेश शासन कर्मचारियों के तबादला और पदोन्नति आदेश निकाल रहा है, इसी क्रम में जिला स्तर पर भी प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से ट्रांसफर किये जा रहे हैं, ग्वालियर जिला कलेक्टर ने ईसिस क्रम में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तबादला आदेश जारी किये हैं।
ग्वालियर जिला कलेक्टर रुचिका चौहान ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के प्रभार में बदलाव किया है, उन्होंने अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह पदस्थ किया और नई जगह जिम्मेदारी सौंपी है।
इन अधिकारियों के तबादले
- तहसीलदार वंदना यादव को गौशपुरा, तहसील ग्वालियर में पदस्थ किया गया है।
- प्रभारी तहसीलदार राजकुमार नागोरिया को तहसीलदार, तानसेन (वृत्त बेहट, हरितनापुर) में पदस्थ किया गया है।
- प्रभारी नायब तहसीलदार राकेश वर्मा को सिरसौद, तहसील तानसेन की जिम्मेदारी दी गई है।
- प्रभारी तहसीलदार दिव्य दर्शन शर्मा को तहसीलदार घाटीगांव (वृत्त घाटीगांव) बनाया गया है।
- नायब तहसीलदार विजय कुमार शर्मा को बिलौआ, तहसील मुरार भेजा गया है।
- तहसीलदार नवीन भरद्वाज को तहसीलदार डबरा (वृत्त डबरा, टेकनपुर) पदस्थ किया गया है।
- नायब तहसीलदार रमाशंकर सिंह को बिलौआ, तहसील डबरा में पदस्थ किया है।
- प्रभारी नायब तहसीलदार जावेद सिंह को छीमक/करियावटी, तहसील डबरा पदस्थ किया गया है।
- प्रभारी नायब तहसीलदारसुरेश यादव को तहसील सिटी सेंटर (थाना पड़ाव, जीआरपी, इन्दरगंज, उटीला, झांसी रोड, सिरोल, विश्वविदयालय, महिला थाना) की जिम्मेदारी दी गई है।
- नायब तहसीलदार महाराज सिंह सगर को तहसील भितरवार (थाना भितरवार, बेलगदा, करहिया) में पदस्थ किया गया है।
- तहसीलदार मुन्ना सिंह गुर्जर को तहसील ग्वालियर ग्रामीण (थाना पुरानी छावनी बहोडापुर, ग्वालियर, हजीरा, तिघरा) की जिम्मेदारी दी गई है।
ग्वालियर जिला प्रशासन का आदेश

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

