5 लाख की स्मैक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों पर दर्ज हैं 53 गंभीर अपराध

5 लाख की स्मैक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों पर दर्ज हैं 53 गंभीर अपराध

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर (Gwalior) की इंदरगंज थाना पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 लाख रुपये कीमत की स्मैक (Smack) और एक पिस्टल (Pistol) बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों पर पहले से ही 53 अपराध दर्ज हैं। ये किसी गंभीर वारदात को अंजाम देते लेकिन उससे पहले ही पकड़ लिए गए।

इंदरगंज थाने के टीआई शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि उनके थाना क्षेत्र में  स्मैक (Smack) की डील होने वाली है। सूचना के बाद टीमों को चैकिंग पॉइंट पर अलर्ट कर दिया गया।  तभी शानो शौकत और नदी गेट के बीच में एक पल्सर और एक जुपिटर स्कूटर पर दो बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही ये भागने लगे जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें – ग्वालियर में अब इंसिडेंट कमांडर्स लगा सकेंगे कोरोना कर्फ्यू, आदेश जारी

टीआई शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि जब तलाशी ली गई तो दोनों के कब्जे के करीब 46 ग्राम स्मैक (Smack) बरामद हुई जिसकी कीमत करीब पांच लाख रूपये है। तलाशी में एक 32 बोर की पिस्टल (Pistol) 2 जिन्दा राउंड के साथ बरामद की गई है जिससे ये पता चलता है कि ये बदमाश किसी गंभीर घटना को भी अंजाम दे सकते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश हजीरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं एक बदमाश के खिलाफ 30 तो दूसरे के खिलाफ 23 अपराध विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें –भोपाल में एक्टिव केसों की संख्या 5000 पार, राज्य शासन ने उठाया यह बड़ा कदम

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews