लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर हत्या की धमकी देने वाले दो हिरासत में, एक आरोपी अभी भी फरार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर हत्या की धमकी देने वाले दो हिरासत में, एक आरोपी अभी भी फरार

Gwalior News : पंजाबी गायक सिद्धू मूसा की हत्या कर चर्चा में आई पंजाब की लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत इस समय देश में है, गैंग के शूटर सुपर स्टार सलमान खान, शिवसेना सांसद संजय राउत जैसी नामचीन हस्तियों को जान से मारने की धमकियाँ दे चुके हैं, अब कुछ छोटे मोटे बदमाश भी इस गैंग के नाम का उपयोग कर अपनी रंगदारी दिखाने लगे हैं ऐसे हो दो आरोपियों को ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा है इनका तीसरा साथी अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

ग्वालियर में पिछले दिनों सीमेंट कारोबारी के बेटे और एक अन्य कारोबारी के फोन पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी देने वाले बदमाशों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है, ग्वालियर पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को दिल्ली से पकड़ा है जबकि दुसरे आरोपी को दतिया से पकड़ा है दोनों दतिया के ही रहने वाले हैं।

एडिशनल एसपी क्राइम राजेश डंडोतिया ने बताया कि सीमेंट कारोबारी के बेत एपर 20 लाख की सुपारी लेकर हत्या करने का कॉल आया था, ऐसा ही कॉल दूसरे सीमेंट कारोबारी के पास भी आया था, इसमें कम्पू थाने में शिकायत दर्ज कर जाँच शुरू की गई थी, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कुछ क्लू जोड़े और फिर दिल्ली पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उस फोन को भी कब्जे में ले लिया जिससे धमकी दी गई थी और दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया, आरोपियों ने कहा कि इनके तीसरे साथी ने उनसे ऐसा करने के लिया कहा था जिससे कुछ पैसों की जुगाड़ हो जाएगी, इसलिए उन्होंने ऐसा किय अ, पुलिस इस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

एडिशनल एसपी ने कहा कि शुरूआती जाँच में घटना में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है इसमें स्थानीय स्तर पर पैसों का कोई मामला या फिर रंगदारी का मामला हो सकता है, पुलिस सभी एंगल पर जाँच कर रही है। जल्दी ही तीसरा आरोपी भी पकड़ लिया जायेगा।

आपको बता दें कि सीमेंट कारोबारी सुभाष चन्द्र जैन के बेटे को पिछले दिनों फोन पर धमकी मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से फोल रहा हूँ ,मुझे तुम्हारी हत्या की 20 लाख की सुपारी मिली है दो दिन में तुम्हारी हत्या कर दूंगा, हमारी गैंग का उसूल है कि जिसकी हत्या की सुपारी उठाते हैं उसे उसकी जानकारी पहले दे देते हैं। इस धमकी भरे फोन के बाद सुभाष जैन का बेटा और परिवार दहशत में आ गया था, बेटा तो शहर छोड़कर चला गया था , ऐसा ही हाल दूसरे व्यापारी का भी था जिसे ऐसी ही धमकी मिली थी।

बहरहाल ग्वालियर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस आरोपियों का आपराधिक कुंडली खंगाल रही है।

[dgv_vimeo_video id=”829409515″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews