दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, सवा लाख रुपये का गांजा जब्त

दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, सवा लाख रुपये का गांजा जब्त

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। अवैध मादक पदार्थ तस्करों (Smugglers) के खिलाफ जारी अभियान की कड़ी में ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) को एक सफलता हाथ लगी है।  ग्वालियर पुलिस ने आरपीएफ की मदद से दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया है।  गिरफ्तार तस्कर दिल्ली के रहने वाले हैं और छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर आ रहे थे।  ये दिल्ली निकल पाते उससे पहले ही रेलवे स्टेशन के पास पकड़ लिये गए।

एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक ग्वालियर पुलिस लगातार मादक पदार्थ बेचने वालों पर नजरें गड़ाए हुये है।  पुलिस ने मुखबिर तंत्र मजबूत किया है इसी क्रम में एसपी अमित सांघी को सूचना मिली थी कुछ लोग गांजा लेकर आ रहे हैं उनके बैग में गांजा भरा है, ये युवक रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें – MP College : पेंशन-छात्रवृति पर कॉलेजों को उपलब्ध करानी होगी जानकारी, 23 फरवरी को आयोजित होगी बड़ी बैठक

सूचना के बाद पड़ाव थाना पुलिस और आरपीएफ को एलर्ट किया गया।  पुलिस जब तलाश कर रही थी तभी सूचना मिली कि लोको माता मंदिर के पास दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं , ये शहर के बाहर के दिखाई दे रहे है।  सूचना मिलते ही पुलिस लोको माता मंदिर पहुंची और दोनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़ें – मंत्री- कलेक्टर को नहीं सरकार के आदेश की परवाह, नदियों से बेख़ौफ़ जारी है अवैध रेत उत्खनन

युवकों को हिरासत में लेने के बाद जब इनके बैग की  तलाशी ली गई तो उसमें 15 किलो 500 ग्राम गांजा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया।  जब्त किये गांजे की कीमत 1 लाख 24 हजार रुपये है।  पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे दिल्ली के रहने वाले हैं और छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस  की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।  आपको बता दें कि मादक पदार्थ के खिलाफ ग्वालियर पुलिस की एक एक महीने में ये पांचवी कार्यवाही है।

[dgv_vimeo_video id=”679462393″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews