बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कारों को बनाया निशाना, पुलिस कर रही तलाश

बाइक सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कारों को बनाया निशाना, पुलिस कर रही तलाश

Gwalior News : ग्वालियर में बीती रात दो सिरफिरे बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कारों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए, सिरफिरों द्वारा एक दो नहीं 15 के करीब कारों के शीशे तोड़े जाने की बात सामने आ रही है, एसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाश दिखाई दे रहे हैं उनकी तलाश की जा रही है।

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर, कबीर नगर, गल्ला कोठार, आदि क्षेत्रों में बुधवार गुरूवार की देर रात दो सिरफिरे बदमाशों ने कारों को निशाना बनाया, एक बदमाश बाइक चला रहा था और पीछे बैठा बदमाश रास्ते में खड़ी  कारों के शीशे तोड़ता जा रहा था।

घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब लोग जागे, अपनी कारों के शीशे टूटे देखकर लोग हैरान रह गए, उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चैक किये तो उसमें दो बदमाश हाथ में डंडा या लोहे की रॉड से शीशे तोड़ते दिखा दिए, लोगों ने थाटीपुर थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है।

एसपी अमित सांघी ने कहा कि घटना की शिकायत दर्ज कर ली गई है, सीसीटीवी में बदमाश दिखाई दे रहे हैं , पुलिस इनकी तलाश कर रही है जल्दी ही पकड़े जायेंगे।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

[dgv_vimeo_video id=”779209503″]

[dgv_vimeo_video id=”779209678″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews