
Gwalior News : ग्वालियर पुलिस ने 6 साल के मासूम शिवाय अपहरणकांड ने बड़ी सफलता हासिल की है, पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने के महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले यानि मास्टर माइंड दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपी रिश्ते में चाचा भतीजे हैं इनके शिवाय के परिवार से पारिवारिक सम्बन्ध हैं और इसी का लाभ उठाकर इन्होंने शातिर बदमाशों की मदद से शिवाय का अपहरण करवाया था, इनसे पूछताछ के बाद शिवाय अपहरण कांड में आरोपियों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है, बता दें अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं तीन फरार आरोपियों की तलाश पुलिस टीमें कर रही हैं।
सनसनीखेज शिवाय अपहरणकांड के बाद जिस तरह पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई , मीडिया, सोशल मीडिया ने सकारात्मक पत्रकारिता दिखाई उसने आरोपियों को मजबूर कर दिया कि वो शिवाय को छोड़ दे और उन्होंने मुरैना से उसे करीब 13 घंटों बाद ही मुक्त कर दिया लेकिन डीजीपी स्तर पर हुई मॉनिटरिंग, आईजी ग्वालियर अरविंद सक्सेना द्वारा घोषित 30 हजार का इनाम और एसपी धर्मवीर सिंह की टीमों की निगाह से वे बच नहीं पाए, दो आरोपियों को पुलिस ने पिछले दिनों मुरैना पुलिस ने एनकाउन्टर में गिरफ्तार कर लिया था अब ग्वालियर पुलिस ने दो और आरोपी गिरफ्तार किये हैं जिनकी इस पूरे घटनाक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका है।
रिश्ते में चाचा भतीजे हैं आरोपी, शिवाय इन्हें मामा बुलाता है
एसपी धर्मवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि शिव्य अपहरण कांड के आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए आईजी के निर्देश पर बनी एसआईटी ने दो आरोपी भूरा सिंह गुर्जर और मोनू सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है ये आपस में चाचा भतीजे हैं इनके शिवाय के परिवार से पारिवारिक रिश्ते हैं, ये शिवाय के पिता राहुल गुप्ता की माली हालत से परिचित थे इसलिए फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाई और उसको शातिर बदमाशों की मदद से पूरा किया। खास बात ये है कि आरोपियों को शिवाय मामा बुलाता है।
भूरा ने आरोपियों को अपने घर में रखा शिवाय को भी वहीं छिपाया
एसपी ने बताया 13 फरवरी को शिवाय के अपहरण से पहले भूरा ने कई बार सीपी कालोनी वाले घर की रेकी की थी और फिर जैसे ही मौका मिला शिवाय का अपहरण कर लिया, उन्होंने बताया कि जिन बदमाशों से अपहरण करवाया गया उसे भूरा ने ही मुरैना में अपने घर में रुकवाया था और अपहरण के बाद शिवाय को भी वहीं छिपाया था लेकिन बढ़ते चौतरफा दबाव के भय से आरोपियों ने शिवाय को मुक्त कर दिया, एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा आरोपियों ने पूछताछ में बहुत बातें बताई हैं इनके फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है जल्दी ही वे भी गिरफ्तार होंगे।
पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला
उधर गिरफ़्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को लेकर घटना स्थल की तरफ लेकर गई और उनका जुलूस निकाला, बदमाशों को लेकर जब पुलिस सीपी कॉलोनी पहुंची तो स्थानीय लोगों में बहुत नाराजगी दिखाई दी लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना स्थल से लेकर आगे तक का पूरा घटनाक्रम समझा और फिर वापस उन्हें लेकर चली गई।
[dgv_vimeo_video id=”1058187534″]
[dgv_vimeo_video id=”1058187685″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

